Atlanta Electricals IPO subscribed 72 times GMP showed 100 rupee listing gain 72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 100 रुपये का फायदा, अगले हफ्ते IPO की लिस्टिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 100 रुपये का फायदा, अगले हफ्ते IPO की लिस्टिंग

Atlanta Electricals IPO: अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की क्लोजिंग हो चुकी है। अब कंपनी की लिस्टिंग पर निवेशकों को निगाह रहेगी। ग्रे मार्केट में Atlanta Electricals का आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 100 रुपये है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

Sat, 27 Sep 2025 09:45 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 100 रुपये का फायदा, अगले हफ्ते IPO की लिस्टिंग

Atlanta Electricals IPO: अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की क्लोजिंग हो चुकी है। अब कंपनी की लिस्टिंग पर निवेशकों को निगाह रहेगी। ग्रे मार्केट में Atlanta Electricals का आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 100 रुपये है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

72 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

Atlanta Electricals का आईपीओ 72 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 10.76 गुना, क्यूआईबी कैटगरी में 194.77 गुना और एनआईआई कैटगरी में 55.82 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

19 सितंबर को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए है। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी ने 204.70 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल में किया पैसा डबल, आज 8% के करीब चढ़ गया था शेयर

ग्रे मार्केट दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार यह आईपीओ आज शनिवार को 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अगर यही स्थिति लिस्टिंग तक रही तो पहले दिन निवेशकों को 13 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 144 रुपये रहा है। इस लेवल पर कंपनी का आईपीओ 19 सितंबर को ट्रेड कर रहा था।

क्या था प्राइस बैंड

Atlanta Electricals के आईपीओ का प्राइस बैंड 718 रुपये से 754 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 19 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14326 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 70 रुपये की छूट दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला ₹62370 करोड़ का प्रोजेक्ट, 4 एक्सपर्ट्स बुलिश

इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 687.34 करोड़ रुपये था। कंपनी ने फ्रेश शेयरों के जरिए 53 लाख शेयर जारी किए हैं। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 38 लाख शेयर जारी किए हैं। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में 29 सितंबर को प्रस्तावित है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,