CarTrade Tech share jumps upto nearly 8 pecent expert bullish 1 साल में किया पैसा डबल, आज 8% के करीब चढ़ गया था शेयर, एक्सपर्ट देख रहे हैं और तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

1 साल में किया पैसा डबल, आज 8% के करीब चढ़ गया था शेयर, एक्सपर्ट देख रहे हैं और तेजी

Multibagger Stock: आज शुक्रवार को मल्टीबैगर स्टॉक कार ट्रेड (CarTrade Tech) स्टॉक के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की तेजी एक वक्त पर देखने को मिली। हालांकि, इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में बाजार बंद होने के समय पर गिरावट भी देखने को मिली थी।

Fri, 26 Sep 2025 04:58 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 साल में किया पैसा डबल, आज 8% के करीब चढ़ गया था शेयर, एक्सपर्ट देख रहे हैं और तेजी

Multibagger Stock: आज शुक्रवार को मल्टीबैगर स्टॉक कार ट्रेड (CarTrade Tech) स्टॉक के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की तेजी एक वक्त पर देखने को मिली। हालांकि, इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में बाजार बंद होने के समय पर गिरावट भी देखने को मिली थी। बता दें, कार ट्रेड टेक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। एक्सपर्ट ने 3590 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

बीएसई में शुक्रवार को CarTrade Tech के शेयर 2493 रुपये पर खुले थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 2648.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर इस स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से CarTrade Tech के शेयर 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2436.40 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला ₹62370 करोड़ का प्रोजेक्ट, 4 एक्सपर्ट्स बुलिश

मिली है BUY रेटिंग

ब्रोकरेज हाउस Elara ने अपने नोट्स में कहा है कि कंपनी का रेवन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 25 प्रतिशत, 37 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की रफ्तार से वित्त वर्ष 2028 तक बढ़ेगा। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग के साथ 3590 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, बीते हफ्ते नॉर्वे सॉवरेन वेल्थ फंड ने कंपनी के 3.9 लाख शेयर 98 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

1 साल में किया पैसा डबल

बीते 6 महीने के दौरान कारट्रेड टेक के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी इस दौरान पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, 3 साल में कार ट्रेड टेक के शेयरों में 290 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,