Smallcap stock under 35 rs tiger logistics india rises despite stock market selloff बाजार में भूचाल लेकिन डिमांड में रहा शेयर, ₹35 के नीचे क्लोजिंग, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में भूचाल लेकिन डिमांड में रहा शेयर, ₹35 के नीचे क्लोजिंग, आपका है दांव?

टाइगर लॉजिस्टिक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह पश्चिमी भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। इस कंपनी का फोकस गुजरात पर है। मंगलवार को कंपनी के गुजरात में कारोबार विस्तार की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में बनी रही।

Tue, 24 Feb 2026 04:12 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में भूचाल लेकिन डिमांड में रहा शेयर, ₹35 के नीचे क्लोजिंग, आपका है दांव?

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच कुछ शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आए। ऐसा ही एक स्मॉलकैप शेयर लॉजिस्टिक्स कंपनी टाइगर लॉजिस्टिक का भी है। मंगलवार को कंपनी के गुजरात में कारोबार विस्तार की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में बनी रही। यह शेयर 32.12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 32.40 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का इंट्रा-डे लो 31.40 रुपये है। शेयर की क्लोजिंग 31.90 रुपये पर हुई। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर में करीब 5% की गिरावट आई है जबकि एक महीने में यह लगभग 6% चढ़ा है। छह महीनों में शेयर करीब 38% गिर चुका है और सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद से इसमें लगभग 37% की कमजोरी आई है।

क्या है कंपनी के बिजनेस का अपडेट

टाइगर लॉजिस्टिक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह पश्चिमी भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। इस कंपनी का फोकस गुजरात पर है। कंपनी के मुताबिक गुजरात उसके लिए सोलर EXIM (एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट) कारोबार का सबसे मजबूत ग्रोथ मार्केट बनकर उभरा है। बता दें कि गुजरात भारत की सोलर सप्लाई चेन का बड़ा केंद्र है। वहीं, देश की लगभग 47% सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और करीब 49% सेल प्रोडक्शन होता है।

कहां-कहां है ब्रांच ऑफिस

टाइगर लॉजिस्टिक के पहले से गांधीधाम और अहमदाबाद में ब्रांच ऑफिस मौजूद हैं। अब कंपनी ने गुजरात क्षेत्र के लिए एक जनरल मैनेजर की नियुक्ति की है। कंपनी ने बताया कि इस कदम से उसका ऑपरेशनल नियंत्रण मजबूत होगा। वहीं, रिन्यूएबल बिजनेस वर्टिकल TiGreen फिलहाल हर महीने लगभग 2,000 TEUs सोलर कंटेनर मूवमेंट संभाल रहा है। इसमें से अधिकतर वॉल्यूम गुजरात के ग्राहकों से आता है। कंपनी के अनुसार मजबूत क्लाइंट पाइपलाइन और राज्य में सोलर सेक्टर के तेजी से बढ़ने के कारण अगले एक साल में यह वॉल्यूम 40–45% तक बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोमैटो के मालिक ने खरीदी डिफेंस रोबोटिक्स कंपनी, बुरी तरह बिखरा लिस्टेड शेयर
ये भी पढ़ें:सुजलॉन मैनेजमेंट में बदलाव, शेयर बेचकर निकल रहे निवेशक, अब कहां जाएगा भाव?

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिमी भारत में विस्तार का फैसला बाजार की स्पष्ट संभावनाओं को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मजबूत नेतृत्व और बेहतर संचालन क्षमता से ग्राहकों को तेज सेवाएं, बेहतर प्रक्रिया नियंत्रण और दीर्घकालिक भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

शेयर बाजार में आया भूचाल

बता दें कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह पस्त रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी 288.35 अंक के नुकसान से 25,424.65 अंक पर ठहरा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,