Zomato founder deepinder goyal LAT aerospace acquires defence robotics startup sharang shakti detail here जोमैटो के मालिक ने खरीदी डिफेंस रोबोटिक्स कंपनी, बुरी तरह बिखरा लिस्टेड शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

जोमैटो के मालिक ने खरीदी डिफेंस रोबोटिक्स कंपनी, बुरी तरह बिखरा लिस्टेड शेयर

जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल की एविएशन कंपनी LAT एयरोस्पेस ने गुरुग्राम स्थित डिफेंस रोबोटिक्स स्टार्टअप शारंग शक्ति का अधिग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

Tue, 24 Feb 2026 03:26 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जोमैटो के मालिक ने खरीदी डिफेंस रोबोटिक्स कंपनी, बुरी तरह बिखरा लिस्टेड शेयर

जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल की एविएशन कंपनी LAT एयरोस्पेस ने गुरुग्राम स्थित डिफेंस रोबोटिक्स स्टार्टअप शारंग शक्ति का अधिग्रहण कर लिया है। इस संबंध में दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत से अगली पीढ़ी के सिविल एविएशन प्लेटफॉर्म विकसित करने के लॉन्ग टर्म मिशन के साथ स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। यह डील कंपनी के लिए स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में पहला औपचारिक कदम माना जा रहा है। इस खबर के बीच जोमैटो ब्रांड की कंपनी इटरनल के शेयर बुरी तरह बिखर गए। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 255 रुपये से नीचे आ गया।

क्या कहा कंपनी के फाउंडर ने?

दीपिंदर गोयल ने कहा- सिविल एविएशन और डिफेंस को अक्सर अलग-अलग क्षेत्र माना जाता है लेकिन दोनों के बीच ऑटोनॉमी, परसेप्शन, सेंसरिंग, नेविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल सिस्टम जैसे कई महत्वपूर्ण तकनीकी समानताएं हैं। उनका कहना है कि शारंग शक्ति को LAT एयरोस्पेस के साथ जोड़कर इन क्षमताओं को कंपनी के भीतर ही विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य में इन्हें डिफेंस के अलावा सिविल एविएशन दोनों क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सके।

कंपनी के बारे में

बता दें कि शारंग शक्ति साल 2023 में वजूद में आई थी। कंपनी के फाउंडर करण गोयल, चिराग सिंगला, जितेंद्र सिंह, गौरव कुमार और ऋषभ चौधरी हैं। यह कंपनी एयरस्पेस सर्विलांस और हवाई खतरों से निपटने वाली तकनीकों पर काम करती है। यह खास तौर पर काउंटर-ड्रोन सिस्टम विकसित कर रहा है, जो छोटे और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम हैं। इस कंपनी ने सितंबर 2024 में प्री-सीड फंडिंग राउंड में करीब 5 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस निवेश दौर का नेतृत्व AUM Ventures और Venture हाईवे ने किया था, जबकि कुछ एंजेल निवेशकों ने भी इसमें भाग लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुजलॉन मैनेजमेंट में बदलाव, शेयर बेचकर निकल रहे निवेशक, अब कहां जाएगा भाव?
ये भी पढ़ें:148 रुपये तक जा सकता है यह पस्त शेयर, ग्रुप का 2030 तक का तगड़ा प्लान
ये भी पढ़ें:₹23 के शेयर वाली कंपनी ने बदली बैठक की तारीख, आपके पोर्टफोलियो में है?

कंपनी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स

कंपनी के प्रोडक्ट vajR है, जिसे काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के लिए हार्डकिल एरियल इंटरसेप्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। यह सिस्टम ग्राउंड स्टेशन से मिले लक्ष्य के निर्देशांकों के आधार पर खुद ही ड्रोन तक पहुंचता है और टक्कर मारकर उसे नष्ट कर देता है। कंपनी का एक प्लेटफॉर्म hantR है, जो हार्डकिल के बजाय नॉन-लीथल तरीके से ड्रोन को पकड़ने के लिए बनाया गया है। इसमें सेंसर और नेट-लॉन्चिंग मैकेनिज्म लगा होता है, जिससे ड्रोन को सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है। यह सिस्टम खासतौर पर छोटी दूरी के हवाई खतरों को ट्रैक और नियंत्रित करने के लिए विकसित किया गया है। LAT एयरोस्पेस की बात करें तो फिलहाल हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग विमान विकसित कर रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,