सुजलॉन मैनेजमेंट में बदलाव, शेयर बेचकर निकल रहे निवेशक, अब कहां जाएगा भाव?
सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) को नियुक्त किया तो कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित 'ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल' में प्रमोट भी किया है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Suzlon Energy share price: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन ने मैनेजमेंट में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) नियुक्त किया गया है। इस खबर के बीच सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 43.35 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। मई 2025 में शेयर 74.30 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।
ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल की किसको जिम्मेदारी
सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) को नियुक्त किया तो कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित 'ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल' में प्रमोट भी किया है। बता दें कि सुजलॉन 2.0 दृष्टिकोण के अनुरूप, सुजलॉन ने रणनीतिक दिशा को आगे बढ़ाने के लिए 'ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल' (जीईसी) का गठन किया है और पूरे समूह में विस्तार तथा व्यावसायिक रूपांतरण को गति देने के लिए अजय कपूर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। इसमें कहा गया कि जीईसी में जे पी चलसानी समूचे समूह की प्रमुख रणनीतिक पहलों को आकार देने और आगे बढ़ाने में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा कार्यकारी वाइस चेयरमैन के साथ मिलकर काम करेंगे।
जे पी चलसानी प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में नामित रहेंगे और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के अधीन काम करेंगे। वहीं, अजय कपूर समूह में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे, उसके व्यवसायों का विस्तार करेंगे और संगठन को उसके अगले विकास चरण के लिए तैयार करेंगे। अजय, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनोद तांती के अधीन काम करेंगे। सुजलॉन ग्रुप के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि हम वृद्धि के अगले अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और आज सुजलॉन एक अद्भुत मोड़ पर खड़ा है।
शेयर का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन के शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹64 निर्धारित किया है। वहीं, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी सुजलॉन एनर्जी पर अपनी 'बाय' रेटिंग दोहराई है लेकिन टारगेट प्राइस को पहले के ₹60 से घटाकर ₹55 किया है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का नतीजा लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण यह वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उसका मुनाफा 388 करोड़ रुपये था। सुजलॉन का परिचालन राजस्व बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये था।




साइन इन