10 दिन से इस पेनी स्टॉक में लग रहा है अपर सर्किट, आज 5% बढ़ा, क्या उछाल की असली वजह
Penny Stock: पेनी स्टॉक सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजी (Silverline Technologies) के शेयरों में आज फिर से अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार 10वां कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Penny Stock: पेनी स्टॉक सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजी (Silverline Technologies) के शेयरों में आज फिर से अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार 10वां कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। बता दें, पिछले 10 कारोबारी दिन के दौरान इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 62 प्रतिशत की तेजी आई है।
आई है गुड न्यूज
इस सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी ने बताया कि उनका एआई आधारित वेब प्लेटफॉर्म ‘सिल्वर एआई’ को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 45 दिन के अंदर इस प्लेटफॉर्म पर 5 लाख यूजर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। कंपनी ने प्रो सब्सक्रिप्शन फीस को घटाकर 9 डॉलर प्रति माह कर दिया है।
कंपनी ने प्रेस रिजीस में कहा है कि सिल्वर एआई ने एक सप्ताह के अंदर 24000 यूजर्स रजिस्टर्ड किया है। वहीं, कंपनी के पास 5 लाख यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने 9 डॉलर प्रति माह की सर्विसेज ली है। इससे अनुमान है कि कंपनी को 430 करोड़ रुपये से 450 करोड़ रुपये का फायदा होगा।
Silverline Technologies की आर्थिक स्थिति कैसी है?
इस कंपनी का रेवन्यू सितंबर तिमाही के दौरान 100.07 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 100 गुना बढ़ गया था। एक साल पहले इसी तिमाही में Silverline Technologies का रेवन्यू 69.70 लाख रुपये था। बता दें, जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.26 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.28 लाख रुपये रहा था।
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी जीरो प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 100 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, इस कंपनी ने 2001 में एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन