Blue Cloud Softech Share surge 20 percent after this AI news came out स्मॉल कैप के शेयरों की कीमतों में 20% की तेजी, AI से जुड़ी खबर का असर, स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

स्मॉल कैप के शेयरों की कीमतों में 20% की तेजी, AI से जुड़ी खबर का असर, स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम

Blue Cloud Softech के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह डाटा सेंटर में निवेश की खबर है।

Mon, 9 Feb 2026 02:54 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
स्मॉल कैप के शेयरों की कीमतों में 20% की तेजी, AI से जुड़ी खबर का असर, स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम

Blue Cloud Softech के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह डाटा सेंटर में निवेश की खबर है।

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि वह नेक्सट जनरेशन एआई आधारित डाटा सेंटर बिजनेस में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी 800 मेगावाट की क्षमता का डाटा सेंटर बना रही है। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी देश की सबसे बड़ी डाटा सेंटर सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों में से एक हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 9% हिस्सा, शेयरों में 6% की उछाल, आपका है दांव?

20% उछला शेयर

बीएसईमें Blue Cloud Softech के शेयर आज 19.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की तेजी के बाद 21.72 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 41.83 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 14.95 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1635 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन?

Blue Cloud Softech के शएयरों का भाव पिछले तीन महीने में 30 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक का भाव 43 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, तीन साल में Blue Cloud Softech के शेयरों की कीमतों में 172 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में यह स्मॉल कैप आईटी स्टॉक 343 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में Blue Cloud Softech के शेयरों का भाव 593 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

पिछले साल हुआ था कंपनी के शेयरों का बंटवारा

Blue Cloud Softech के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा गया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये हो गया है। इससे पहले कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2016 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,