NGL Fine Chem turns multibagger makes investors crorepati 15 रुपये के शेयर ने बना दिया निवेशकों को करोड़पति, अब Q3 रिजल्ट ने किया गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

15 रुपये के शेयर ने बना दिया निवेशकों को करोड़पति, अब Q3 रिजल्ट ने किया गदगद

Multibagger Stock: शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने लॉन्ग टर्म में पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। उन्हीं कंपनियों में से एक NGL Fine Chem है। कंपनी के शेयरों का भाव फरवरी 2007 में 15 रुपये के लेवल पर था।

Mon, 9 Feb 2026 04:00 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
15 रुपये के शेयर ने बना दिया निवेशकों को करोड़पति, अब Q3 रिजल्ट ने किया गदगद

Multibagger Stock: शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने लॉन्ग टर्म में पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। उन्हीं कंपनियों में से एक NGL Fine Chem है। कंपनी के शेयरों का भाव फरवरी 2007 में 15 रुपये के लेवल पर था। जब अब यह स्टॉक 2282 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। ऐसे में जिन निवेशकों ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेशक किया होगा। उनका इन्वेस्टमेंट बढ़कर 1.52 करोड़ रुपये हो चुका है।

आज भी शेयरों में तेजी

NGL Fine Chem के शेयर आज 2231 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2282.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर यह शेयर 1.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 2216.95 रुपये के लेवल पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मॉल कैप के शेयरों की कीमतों में 20% की तेजी, AI से जुड़ी खबर का असर

मल्टीबैगर शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?

बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 84 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल में NGL Fine Chem के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2596 रुपये और 52 वीक लो लेवल 962.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1369 करोड़ रुपये का है।

पिछले 5 साल में NGL Fine Chem के शेयरों की कीमतों में 14000 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 127491 प्रतिशत चढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?

NGL Fine Chem का रेवन्यू अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान 127.51 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 43 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 89.10 करोड़ रुपये रहा था। NGL Fine Chem का नेट प्रॉफिट 1135.43 प्रतिशत बढ़ा था। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 15.69 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 63.10 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान शुद्ध लाभ 9.62 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,