Silver Touch Technologies secures CM KISAN portal project company giving 1 bonus share and stock split details 5 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 1 फ्री शेयर भी दे रही कंपनी, CM-किसान पोर्टल का मिला है काम, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 1 फ्री शेयर भी दे रही कंपनी, CM-किसान पोर्टल का मिला है काम

सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर 4% से अधिक उछलकर 1374 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर से एक प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने के साथ ही शेयर का बंटवार करने जा रही है।

Thu, 5 March 2026 02:15 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 1 फ्री शेयर भी दे रही कंपनी, CM-किसान पोर्टल का मिला है काम

सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1374 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर से एक प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने गुरुवार को बताया है कि यह प्रोजेक्ट सीएम-किसान (CM-KISAN) पोर्टल के इन्हैंसमेंट, ऑपरेशन, मेंटीनेंस और टेक्निकल सपोर्ट के लिए है। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे रही है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर रही है।

कंपनी को मिले प्रोजेक्ट के डीटेल
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि राज्य के एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर्स एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) ने परचेज ऑर्डर दिया है। प्रोजेक्ट में सीएम-किसान प्लेटफॉर्म का मॉडर्नाइजेशन और मैनेज करने का काम शामिल है। यह प्लेटफॉर्म राज्य में किसानों की एग्रीकल्चरल वेलफेयर स्कीम्स और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर को सपोर्ट करता है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर

1 फ्री शेयर दे रही कंपनी, शेयर का भी बंटवारा
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे रही है। कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है। यानी, कंपनी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 फिक्स की है। इसके अलावा, मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर रही है। कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट रही है। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांट रही है। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे की रिकॉर्ड डेट भी 6 मार्च 2026 फिक्स की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी को अमेरिका से मिला ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, शेयर में तेजी, 200% चढ़ा भाव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 फ्री शेयर, तीसरी बार बोनस शेयर का तोहफा, एक साल में 525% उछले शेयर

389% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) के शेयर 389 पर्सेंट उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 13 मई 2022 को 280.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 मार्च 2026 को 1374 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 302 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयरों में 93 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक साल में सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर 115 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 98 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1695.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 621 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,