Bharat Forge Share surges today after bag order delivered 200 percent return कंपनी को अमेरिका से मिला ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, शेयर में शानदार तेजी, 200% चढ़ गया शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी को अमेरिका से मिला ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, शेयर में शानदार तेजी, 200% चढ़ गया शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में कुल ट्रक ऑर्डर 2,58,466 यूनिट तक पहुंच चुके हैं। वहीं सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच का ऑर्डर सीजन पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा रहा है।

Thu, 5 March 2026 12:55 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी को अमेरिका से मिला ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, शेयर में शानदार तेजी, 200% चढ़ गया शेयर

Bharat Forge Share: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज के शेयर में गुरुवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3.5% तक चढ़ गया। दरअसल, उत्तरी अमेरिका में कलास 8 ट्रकों की मांग में तेज उछाल की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर मजबूत हुआ है। यही वजह रही कि शेयर में खरीदारी बढ़ी और भाव ऊपर की ओर बढ़ते नजर आए।

कंपनी के शेयरों के हाल

गुरुवार को शेयर बाजार में भारत फोर्ज शेयर ने ₹1904 के स्तर पर शुरुआत की, जबकि पिछले दिन यह ₹1841.80 पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में ही इसमें तेजी देखी गई। माना जा रहा है कि उत्तरी अमेरिका के ट्रक बाजार से जुड़े सकारात्मक आंकड़ों का सीधा फायदा कंपनी को मिल सकता है, क्योंकि भारत फोर्ज के निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है।

दरअसल, रिसर्च फर्म एफटीआर इंटेलिजेंस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में उत्तरी अमेरिका में क्लास 8 ट्रकों के नेट ऑर्डर 47,200 यूनिट तक पहुंच गए। यह आंकड़ा जनवरी के मुकाबले 47% ज्यादा और पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 159% की जबरदस्त बढ़ोतरी दिखाता है। इतना ही नहीं, यह सितंबर 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250% चढ़ गया यह शेयर, ₹31 पर आया भाव, लगातार तेजी
ये भी पढ़ें:1 ही दिन में ₹4675 चढ़ गया यह शेयर, कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ की है डील
ये भी पढ़ें:1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर

2,58,466 यूनिट तक पहुंचे हैं ट्रक ऑर्डर

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में कुल ट्रक ऑर्डर 2,58,466 यूनिट तक पहुंच चुके हैं। वहीं सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच का ऑर्डर सीजन पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में धीरे-धीरे रिकवरी आ रही है, जिसका फायदा भारत फोर्ज जैसी कंपनियों को मिल सकता है।

कंपनी की योजना

इधर, कंपनी ने फंड जुटाने की योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने करीब ₹800 करोड़ तक का असुरक्षित रुपये का टर्म लोन लेने की मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी करीब ₹2000 करोड़ तक की अतिरिक्त फंडिंग भी टर्म लोन, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर या अन्य डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए जुटाने की तैयारी कर रही है।

अगर कंपनी के हालिया तिमाही नतीजों की बात करें तो Q3FY26 में स्टैंडअलोन आधार पर भारत फोर्ज का नेट प्रॉफिट ₹288 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹346 करोड़ के मुकाबले करीब 17% कम है। हालांकि समेकित स्तर पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। कंपनी की कुल आय 25% बढ़कर ₹4,343 करोड़ हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट 28% बढ़कर ₹273 करोड़ तक पहुंच गया।

शेयरों के हाल

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत फोर्ज ने निवेशकों को लंबे समय में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 21% चढ़ा है और साल 2026 में अब तक करीब 29% की बढ़त दिखा चुका है। वहीं एक साल में लगभग 79% और पांच साल में 200% से ज्यादा का रिटर्न देकर यह शेयर कई निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,