Cupid Limied Share jumped over 7 Percent today company to give 4 bonus Share 1 पर 4 फ्री शेयर, तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंडोम कंपनी, एक साल में 525% उछले हैं शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 4 फ्री शेयर, तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंडोम कंपनी, एक साल में 525% उछले हैं शेयर

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर देगी। एक साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 525% से अधिक उछल गए हैं। कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही है।

Thu, 5 March 2026 10:29 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 4 फ्री शेयर, तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंडोम कंपनी, एक साल में 525% उछले हैं शेयर

पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 409 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। क्यूपिड लिमिटेड अपने निवेशकों को दनादन तीसरी बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी इस बार 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर देगी। पिछले एक साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 525 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंडोम के अलावा, क्यूपिड लिमिटेड वाटर बेस्ड ल्यूब्रिकेंट जेली, IVD प्रॉडक्ट्स, हेयर ऑयल बनाती है।

9 मार्च है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 9 मार्च 2026 फिक्स की है। मल्टीबैगर कंपनी इससे पहले अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड ने अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16000 किलो सोने पर बैठे भारतीय मूल के अरबपति ने कहा- अभी और बढ़ेंगे Gold के भाव

एक साल में 525% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले एक साल में 525 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 5 मार्च 2025 को 64.66 रुपये पर थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2026 को 409 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 130 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 175.50 रुपये से उछलकर 400 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 527.40 रुपये है। वहीं, क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 50 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए बड़ा अलर्ट: ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में यूरिया उत्पादन घटा
ये भी पढ़ें:अब बीमा होगा सस्ता! IRDAI ला रहा है बड़े बदलाव, भारी-भरकम कमीशन पर पड़ेगी मार

5 साल में 1800% से अधिक उछल गए हैं क्यूपिड के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 1800 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2021 को 21.18 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 मार्च 2026 को 409 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 1475 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। दो साल में कंपनी के शेयरों में 63 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.55 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 54.45 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,