Silver Touch Technologies Ltd doubled money in three months company announced first bonus share 3 महीने में पैसा डबल, IT कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, Business Hindi News - Hindustan
More

3 महीने में पैसा डबल, IT कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

Bonus Share: आईटी कंपनी सिल्वर टच टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Silver Touch Technologies Ltd) के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 1598 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ है।

Fri, 16 Jan 2026 04:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 महीने में पैसा डबल, IT कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

Bonus Share: आईटी कंपनी सिल्वर टच टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Silver Touch Technologies Ltd) के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 1598 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ है। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3000% का रिटर्न, 6 महीने में किया पैसा डबल, कीमत 50 रुपये से कम

मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

शेयर बाजारों को कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। बता दें, कंपनी ने आज 16 जनवरी की मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

शेयरों में तूफानी तेजी

2026 में अबतक सिल्वर टच टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान सिल्वर टच टेक्नोलॉजी के शेयरों का भाव 122 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में यह स्टॉक 135 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1695.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 621 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2026 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 पर 1 शेयर बोनस, 19% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम

दो साल में सिल्वर टच टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 128 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 368 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी ने अबतक 4 बार डिविडेंड दिया है। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,