2 पर 1 शेयर बोनस, 19% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम
Bonus Share: शेयर बाजार में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड (Best Agrolife Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने 2 पर एक शेयर बोनस देने का ऐलान किया था। एक्स-बोनस डेट पर यह स्टॉक 19 प्रतिशत के करीब चढ़ गया है। बता दें, बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है।

Bonus Share: शेयर बाजार में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड (Best Agrolife Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने 2 पर एक शेयर बोनस देने का ऐलान किया था। एक्स-बोनस डेट पर यह स्टॉक 19 प्रतिशत के करीब चढ़ गया है। बता दें, बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है।
2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी
बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर एक शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए आज यानी 16 जनवरी 2026 की तारीख को कंपनी के बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट तय किया था।
10 टुकड़ों में हो रहा है शेयरों का बंटवारा
कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी 10 हिस्सों में हो रहा है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए भी 16 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
आज 19% के करीब चढ़ा है शेयर
बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयर आज बीएसई में 31.95 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 19 प्रतिशत की तेजी के साथ 34.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1149.13 करोड़ रुपये का है।
बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 44 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत गिरा है। दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 39 प्रतिशत नीचे आया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 65 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 50.44 प्रतिशत और पब्लिक के पास 49.56 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन