Silver rate prediction after 2 lakh rs fall from peak white metal is likely to be at thi level by march पीक से 2 लाख रुपये सस्ती चांदी, मार्च में कैसी रहेगी चाल, एक्सपर्ट ने बताया, Business Hindi News - Hindustan
More

पीक से 2 लाख रुपये सस्ती चांदी, मार्च में कैसी रहेगी चाल, एक्सपर्ट ने बताया

Silver rate prediction: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,000 प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था। वहां से कीमतों में करीब 46% की गिरावट आ चुकी है और भाव लगभग ₹2 लाख तक फिसल चुके हैं।

Wed, 18 Feb 2026 02:12 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पीक से 2 लाख रुपये सस्ती चांदी, मार्च में कैसी रहेगी चाल, एक्सपर्ट ने बताया

Silver rate prediction: इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड तेजी से चांदी ने हर किसी को चौंका दिया था। जनवरी के अंत में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार किया था। हालांकि, इसके बाद चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई और अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि क्या मार्च के महीने में चांदी की चाल कैसी रहेगी। आइए जान लेते हैं एक्सपर्ट के अनुमान

2 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,000 प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था। वहां से कीमतों में करीब 46% की गिरावट आ चुकी है और भाव लगभग ₹2 लाख तक फिसल चुके हैं। हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद विशेषज्ञ मानते हैं कि लॉन्ग टर्म में चांदी मजबूत रहने वाली है। लगातार सप्लाई घाटा, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से मजबूत औद्योगिक मांग तथा निवेशकों की बढ़ती रुचि कीमतों को मध्यम और लंबी अवधि में सहारा दे सकती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वेंचुरा के कमोडिटी प्रमुख एनएस रामास्वामी के अनुसार मौजूदा करेक्शन का पैटर्न पहले की तरह है। आने वाले वक्त में फिर से तेजी देखी जा सकेगी। 20 फरवरी तक चलने वाले चीनी नववर्ष के दौरान आमतौर पर बाजार में उतार-चढ़ाव और कम भागीदारी रहती है। इसके बाद लिक्विडिटी और फिजिकल मांग बढ़ती है, जिससे फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में तेजी आ सकती है। वहीं, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी का मानना है कि फिलहाल चांदी $70–$90 (करीब ₹2,25,000–₹2,85,000) के दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकती है। उनका सुझाव है कि ट्रेडर गिरावट में खरीद और उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाएं। तमाम एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिका-ईरान तनाव से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी लेकिन अमेरिकी ब्याज दरों के भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है। बाजार अब जून 2026 से दर कटौती की संभावना जता रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओला के मालिक की गिरफ्तारी पर रोक, शेयर खरीदने की लूट, अब भी ₹30 से नीचे है भाव
ये भी पढ़ें:अडानी के इस शेयर की सुस्त चाल, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, ₹187 तक जाएगा भाव
ये भी पढ़ें:₹9 वाले शेयर में 11% उछाल, तीन दिन से बढ़ रहे भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?

अभी सोने-चांदी की कीमत

बुधवार को लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया। अमेरिका-ईरान तनाव में कमी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश की मांग पर दबाव पड़ा और बढ़त सीमित रही। एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 1.24 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 1,53,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.81 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 2,37,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,