penny stock easy trip planners zoom 11 percent in trade price range is 10 rs ₹9 वाले शेयर में 11% उछाल, तीन दिन से बढ़ रहे भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹9 वाले शेयर में 11% उछाल, तीन दिन से बढ़ रहे भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?

Easy trip planners share: बुधवार को ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के शेयर में भी कुछ ऐसी ही तेजी आई। वैसे तो यह शेयर लगातार तीन दिन से चढ़ रहा है लेकिन बुधवार को इसमें 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई। शेयर का 52 वीक हाई 14.02 रुपये है।

Wed, 18 Feb 2026 10:59 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹9 वाले शेयर में 11% उछाल, तीन दिन से बढ़ रहे भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?

Easy trip planners share: शेयर बाजार भले ही बुधवार को सुस्त रहा हो लेकिन कुछ पेनी शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के शेयर में भी कुछ ऐसी ही तेजी आई। वैसे तो यह शेयर लगातार तीन दिन से चढ़ रहा है लेकिन बुधवार को इसमें 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई। बीएसई पर शेयर 11 पर्सेंट की तेजी के साथ ₹10.57 प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। सिर्फ तीन दिन में यह शेयर 40 पर्सेंट से ज्यादा उछल चुका है। शेयर का 52 वीक हाई 14.02 रुपये है।

तेजी की वजह?

अर्थकुंभ वेंचर्स एलएलपी द्वारा बल्क डील के माध्यम से कंपनी के शेयर खरीदने के बाद शेयर डिमांड में आ गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बल्क डील आंकड़ों के अनुसार 17 फरवरी 2026 को अर्थकुंभ वेंचर्स एलएलपी ने कंपनी के 3,92,88,523 शेयर ₹9.41 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। इसके अलावा, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने ₹9.41 प्रति शेयर के भाव से 5,10,71,609 शेयर खरीदे लेकिन ₹9.36 प्रति शेयर के भाव से 5,09,01,609 शेयर बेचे। इसी बीच, मनसुख सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस ने 9.14 रुपये प्रति शेयर के भाव से 5,17,51,726 शेयर खरीदे, लेकिन 9.16 रुपये प्रति शेयर के भाव से 5,55,51,726 शेयर बेच दिए। इसी तरह, जैनम ब्रोकिंग ने 9.47 रुपये प्रति शेयर के भाव से 3,68,73,832 शेयर खरीदे लेकिन 9.39 रुपये प्रति शेयर के भाव से 2,12,73,833 शेयर बेच दिए। बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि दिसंबर 2025 तक ईजी ट्रिप प्लानर्स के प्रमोटरों के पास कुल शेयरहोल्डिंग का 47.72 प्रतिशत हिस्सा था।

फंड जुटाने का प्लान

हाल ही में ईजी ट्रिप प्लानर्स ने घोषणा की कि वे प्रमुख विकास क्षेत्रों में विस्तार करने और अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की चल रही रणनीति के तहत ₹500 करोड़ तक की पूंजी जुटा रहे हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स ने शेयर बाजार में दाखिल एक दस्तावेज में बताया कि निदेशक मंडल ने जरूरी मंजूरी प्राप्त होने पर इक्विटी शेयर और अन्य पात्र सिक्योरिटीज के निर्गमन के माध्यम से फंड जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। पूंजी जुटाने से कंपनी के ऑनलाइन ट्रैवल-टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, EaseMyTrip की होटल और हॉलिडे सेक्टर में हाई प्रॉफिट वाले क्षेत्रों में वृद्धि को गति मिलेगी। इससे तकनीकी अपग्रेडेशन को बढ़ावा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिगरेट के बढ़े दाम, खबर के बीच रॉकेट की तरह भागे ये तीन शेयर
ये भी पढ़ें:ओला के मालिक की गिरफ्तारी पर रोक, शेयर खरीदने की लूट, अब भी ₹30 से नीचे है भाव
ये भी पढ़ें:अभी की कीमत से 97% उछलेगा यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, होगा बड़ा फायदा

कंपनी के तिमाही नतीजे की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही में ईजी ट्रिप प्लानर्स ने ₹5.85 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि एक वर्ष पहले यह ₹33.6 करोड़ था। परिचालन से इसका राजस्व ₹151.65 करोड़ रहा जबकि एक वर्ष पहले यह ₹150.56 करोड़ था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,