gautam adani company adani power share antique says buy target price is here अडानी के इस शेयर की सुस्त चाल, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, ₹187 तक जाएगा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी के इस शेयर की सुस्त चाल, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, ₹187 तक जाएगा भाव

एंटीक ने अडानी पावर के शेयर पर 'बाय' रेटिंग है और टारगेट प्राइस 187 रुपये तय किया है। वर्तमान में अडानी पावर के शेयर की कीमत 145 रुपये के नीचे है। अडानी पावर के शेयर का 52 वीक हाई और लो रेंज 182.75 रुपये से 93.23 रुपये के बीच है।

Wed, 18 Feb 2026 11:36 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी के इस शेयर की सुस्त चाल, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, ₹187 तक जाएगा भाव

गौतम अडानी समूह की कंपनी-अडानी पावर के शेयर की सुस्त चाल के बीच ब्रोकरेज इसको लेकर बुलिश है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने पावर सेक्टर पर अपना पॉजटिव आउटलुक बरकरार रखा। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की पावर कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अडानी पावर की थर्मल परियोजनाओं में 64 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और चल रहे कर्ज में कमी के कारण वित्त वर्ष की तीसरी छमाही तक इसकी क्षमता में 2.3 गुना वृद्धि होकर 41.9 गीगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

अडानी पावर के शेयर का टारगेट प्राइस

एंटीक ने अडानी पावर के शेयर पर 'बाय' रेटिंग है और टारगेट प्राइस 187 रुपये तय किया है। वर्तमान में अडानी पावर के शेयर की कीमत 145 रुपये के नीचे है। अडानी पावर के शेयर का 52 वीक हाई और लो रेंज 182.75 रुपये से 93.23 रुपये के बीच है। शेयर की ये दोनों कीमतें पिछले साल रही थीं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अडानी पावर का नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,488 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मुनाफे में इस कमी का मुख्य कारण पिछली अवधि की एकमुश्त आय का कम होना बताया है। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 2,488 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में यह 2,940 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 12,717 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,434 करोड़ रुपये था। मानसून के जल्दी आने और लंबे समय तक रहने के कारण मांग में आए व्यवधान के बावजूद, कंपनी की बिजली बिक्री की मात्रा 23.6 अरब यूनिट (बीयू) रही। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 23.3 अरब यूनिट था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹9 वाले शेयर में 11% उछाल, तीन दिन से बढ़ रहे भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?
ये भी पढ़ें:सिगरेट के बढ़े दाम, खबर के बीच रॉकेट की तरह भागे ये तीन शेयर
ये भी पढ़ें:ओला के मालिक की गिरफ्तारी पर रोक, शेयर खरीदने की लूट, अब भी ₹30 से नीचे है भाव

क्या है प्लान?

बीते दिनों अडानी पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस बी ख्यालिया ने कहा थाकि हम अपनी आगामी क्षमताओं के लिए तेजी से लॉन्गटर्म के पावर परचेज डीज सुरक्षित कर रहे हैं। हमारी 23.7 गीगावाट की विस्तार योजना का लगभग आधा हिस्सा पहले ही राज्य डिस्कॉम के साथ पीपीए के तहत जुड़ चुका है। हमारी परियोजना कार्यान्वयन प्रक्रिया भी बेहद शानदार रही है और हम अपने लक्ष्यों को समय पर या उससे पहले हासिल कर रहे हैं।

नई कंपनी का गठन

हाल ही में अडानी पावर ने एक कंपनी 'अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड' (एएईएल) का गठन किया है। एएईएल को 5,00,000 रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ गठित किया गया है। इसे 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 50,000 शेयर में विभाजित किया गया है। अडानी पावर की एएईएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह कंपनी एटॉमिक और न्यूक्लियर एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम करेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,