Silver Price Today it may fall 75 to 80 percent from peak says expert 75 से 80% लुढ़केगा चांदी का भाव! बोले एक्सपर्ट, गिरावट का कारण क्या?, Business Hindi News - Hindustan
More

75 से 80% लुढ़केगा चांदी का भाव! बोले एक्सपर्ट, गिरावट का कारण क्या?

Silver Price Today: शुक्रवार को एक बार फिर से चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। COMEX सिल्वर रेट शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद 63.900 डॉलर /oz पर आ गया था। वैश्विक गिरावट का ट्रेंड घरेलू मार्केट में भी साफ देखने को मिला था।

Sat, 7 Feb 2026 09:14 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
75 से 80% लुढ़केगा चांदी का भाव! बोले एक्सपर्ट, गिरावट का कारण क्या?

Silver Price Today: शुक्रवार को एक बार फिर से चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। COMEX सिल्वर रेट शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद 63.900 डॉलर /oz पर आ गया था। वैश्विक गिरावट का ट्रेंड घरेलू मार्केट में भी साफ देखने को मिला था। MCX सिल्वर का रेट 2.29 लाख रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया था। हालांकि, इस गिरावट के बाद निवेशकों की तरफ से अधिक खरिदारी देखने को मिली। जिसकी वजह से एक बार फिर से कीमत 2.48 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चांदी की कीमतों में आने वाले समय में उच्चतम स्तर से 75 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:114 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा है 28 रुपये का फायदा

चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे की क्या है वजह?

सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट् अनुज गुप्ता कहते हैं, “MCX और COMEX में चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन का काम होना और दूसरी वजह डॉलर का अन्य करेंसी की तुलना में मजबूत होना है। ईरान और अमेरिका न्यूक्लियर पर बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। जिसका असर डॉलर की कीमतों में देखने को मिला है। घटते टेंशन की वजह से गोल्ड और सिल्वर के दाम में कटौती देखी गई। इसके अलावा निवेशकों की तरफ से प्रॉफिट बुकिंग भी एक बड़ा कारण रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी रत्न कंपनी को Q3 में हुआ घाटा, शेयर 10% लुढ़के, डिविडेंड का भी ऐलान

एक्सपर्ट्स को उम्मीद 75 से 80% गिरेगा का भाव

PACE 360 से जुड़े अमित गोयल कहते हैं, “चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत लुढ़ककर $121/oz पर आ सकती हैं।” एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो साल में चांदी का भाव $25/oz से $30/oz पर आ सकती हैं।”

(यह निवेश की सलाह नहीं है। चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई बड़ी वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,