मिनी रत्न कंपनी को Q3 में हुआ घाटा, शेयर 10% लुढ़के, डिविडेंड का भी ऐलान
BEML Ltd Share Price: मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को घाटा का सामना करना पड़ा है। जिसका बुरा असर शेयरों पर दिख रहा है।

BEML Ltd Share Price: मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को घाटा का सामना करना पड़ा है। जिसका बुरा असर शेयरों पर दिख रहा है।
कितना हुआ है घाटा?
एक्सचेंज को दी जानकारी में मिनीरत्न ने बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट लॉस 22.38 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी दिसंबर तिमाही में कंपनी को 24.41 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बीईएमएल का रेवन्यू 1083.27 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23.70 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 875.77 करोड़ रुपये रहा था।
बीएईएमएल का खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का कुल खर्च 1112.54 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसी दौरान कंपनी को 850.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
10% हुआ है कंपनी को घाटा
बीईएमएल के शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में 1742.70 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 1572.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में बीईएमएल के शेयरों का भाव 9.55 प्रतिशत लुढ़का है। हालांकि, 5 साल में यह स्टॉक 315 प्रतिशत का मोटा रिटर्न देने में भी सफल रहा है।
डिविडेंड दे रही है कंपनी
बीईएमएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया जाएगा। बीईएमएल ने इस डिविडेंड के लिए 13 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन