Brandman Retail IPO subscribed 114 times GMP shows 28 rupee listing gain 114 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा है 28 रुपये का फायदा, आपने भी लगाया है इस IPO पर दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

114 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा है 28 रुपये का फायदा, आपने भी लगाया है इस IPO पर दांव?

ब्रैंडमैन रिटेल आईपीओ (Brandman Retail IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। तीन के ओपनिंग के दौरान इस आईपीओ को 114 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग की संभावना बनी हुई है।

Fri, 6 Feb 2026 06:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
114 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा है 28 रुपये का फायदा, आपने भी लगाया है इस IPO पर दांव?

ब्रैंडमैन रिटेल आईपीओ (Brandman Retail IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। तीन के ओपनिंग के दौरान इस आईपीओ को 114 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग की संभावना बनी हुई है। बता दें, आईपीओ 4 फरवरी को खुला था। निवेशकों के पास 6 फरवरी यानी आज तक दांव लगाने का मौका था।

क्या है प्राइस बैंड?

Brandman Retail IPO का प्राइस बैंड 167 रुपये से 176 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 1600 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 281600 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 फरवरी 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 24.50 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी रत्न कंपनी को Q3 में हुआ घाटा, शेयर 10% लुढ़के, डिविडेंड का भी ऐलान

114 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ को तीन दिन में 114 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 93.12 गुना और क्यूआईबी में 85.24 गुना और एनआईआई में 202 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है।

ग्रे मार्केट में दबदबा कायम

आईपीओ ग्रे मार्केट में 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 15.91 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये रहा है। वहीं, सबसे अधिक जीएमपी 28 रुपये प्रति शेयर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस स्टॉक 9% उछला, निवेशक Q3 रिजल्ट से गदगद, आपका है दांव?

ब्रांडमैन रिटेल आईपीओ का साइज 86.09 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी 49 लाख नए शेयर आईपीओ के जरिए जारी करेगी। बता दें, आईपीओ से जुटाए हुए 27.90 करोड़ रुपये का प्रयोग 15 नए आउटलेट के लिए करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,