Shine Fashions India declared 7 1 ratio bonus share dividend also record date fixed 1 पर 7 शेयर फ्री देगी यह कंपनी, साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान, जुलाई में रिकॉर्ड डेट, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 7 शेयर फ्री देगी यह कंपनी, साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान, जुलाई में रिकॉर्ड डेट

कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3% से अधिक चढ़कर 378 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। कंपनी ने 6 जून को 7:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है।

Sun, 8 June 2025 04:36 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 7 शेयर फ्री देगी यह कंपनी, साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान, जुलाई में रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: टैक्सटाइल सेक्टर की कंपनी शाइन फैशन (इंडिया) के शेयर आने वाले दिनों में लगातार फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3% से अधिक चढ़कर 378 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। कंपनी ने 6 जून को 7:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के 1 शेयर हैं तो आपको 7 शेयर अतिरिक्त मिलेंगे।

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी

Shine Fashions (India) अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने हर शेयर पर 0.125 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई तय की है। बता दें कि कंपनी के शेयर पिछले पांच दिन में म्यूट रिटर्न दिया है। महीनेभर में यह शेयर 10% और सालभर में यह शेयर 110% तक चढ़ गया। सालभर पहले यह शेयर 180 रुपये के भाव पर था। पांच साल में कंपनी के शेयर 1800% तक चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 21 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एरोल मस्क के भारत दौरे से इस पावर कंपनी का खास कनेक्शन, 19% उछला शेयर, ₹150 भाव
ये भी पढ़ें:पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर

बोनस शेयर क्या हैं?

बोनस शेयर किसी कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी कीमत के दिए गए अतिरिक्त शेयर होते हैं, जो उनकी मौजूदा होल्डिंग के रेशियो में होते हैं। रिकॉर्ड तिथि पर कंपनी के शेयरों के मालिक शेयरधारक बोनस शेयर प्राप्त करने के पात्र हैं। इस संदर्भ में, दो महत्वपूर्ण तिथियां हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए - रिकॉर्ड तिथि और एक्स-डेट। रिकॉर्ड तिथि वह समय है जब कंपनी अपने बोनस इश्यू के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए अपने रिकॉर्ड की जांच करती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,