Prostarm info system IPO listing 19 percent premium 125 rupees on bse पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर, ₹125 पर आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर, ₹125 पर आया भाव

कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर शानदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर बीएसई पर अपने आईपीओ प्राइस 105 रुपये के मुकाबले 19.5% प्रीमियम के साथ 125 रुपये पर लिस्ट हुए।

Tue, 3 June 2025 10:09 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर, ₹125 पर आया भाव

Prostarm info system IPO listing: पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स निर्माता प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स का आईपीओ आज मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर शानदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर बीएसई पर अपने आईपीओ प्राइस 105 रुपये के मुकाबले 19.5% प्रीमियम के साथ 125 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, एनएसई पर यह शेयर 15% प्रीमियम के साथ 120 रुपये पर लिस्ट हुए। बता दें कि लिस्ट होने तुरंत बाद यह शेयर 4% तक चढ़कर 130 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली देखी गई।

क्या है डिटेल

पावर सॉल्यूशन कंपनी प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन तक 97.20 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 168 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,12,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,08,86,41,296 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 222.14 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 104.49 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 39.49 गुना अभिदान मिला। आईपीओ में 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यदि भारत और चीन साथ नहीं आए तो... सिंगापुर के टॉप एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी
ये भी पढ़ें:अगर टैरिफ पॉलिसी को रोका तो आर्थिक बर्बादी के लिए रहे तैयार.... ट्रंप की चेतावनी

27 मई को हुआ था ओपन

बता दें कि निवेश के लिए यह इश्यू 27 से 29 मई के बीच ओपन हुआ था। तीन दिन में इसे करीबन 97 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ आवंटन 30 मई को किया गया था। प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 3 जून, मंगलवार तय की गई थी। बता दें कि प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स आईपीओ से प्राप्त राशि में से 72.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूंजीगत जरूरतों के लिए, 17.95 करोड़ रुपये कर्ज भुगतान के लिए और शेष का उपयोग अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहल के लिए करने का है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,