Servotech Renewable Power System Ltd share surges 19 percent amid errol musk india visit एरोल मस्क के भारत दौरे से इस पावर कंपनी का है खास कनेक्शन, 19% उछला शेयर, ₹150 भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

एरोल मस्क के भारत दौरे से इस पावर कंपनी का है खास कनेक्शन, 19% उछला शेयर, ₹150 भाव

कंपनी के शेयर में आज 19% तक की बंपर तेजी देखी गई और यह 145.99 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे दुनिया के सबसे अरबपति शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क का भारत का दौरा है।

Tue, 3 June 2025 12:31 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एरोल मस्क के भारत दौरे से इस पावर कंपनी का है खास कनेक्शन, 19% उछला शेयर, ₹150 भाव

Servotech Renewable Power System Ltd share: सर्वोटेक रेन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। कंपनी के शेयर में आज 19% तक की बंपर तेजी देखी गई और यह 145.99 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे दुनिया के सबसे अरबपति शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क का भारत का दौरा है। दरअसल, एरोल मस्क ग्लोबल कारोबारी के साथ ही भारत में सर्वोटेक रेन्यूएबल पावर सिस्टम के ग्लोबल सलाहकार भी हैं और अपने भारत दौरे के दौरान वे इस कंपनी में विजिट भी करेंगे।

क्या है डिटेल

बता दें कि सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के वैश्विक सलाहकार और प्रसिद्ध वैश्विक उद्यमी एरोल मस्क 1 जून को भारत की ग्रीन टेक्नोलॉजी और ईवी चार्जिंग टारगेट्स का समर्थन करने के लिए 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस यात्रा में भारत-ग्लोबल ग्रीन टेक विजन फोरम 2025 में मुख्य भाषण भी शामिल है। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क 1 जून से 6 जून के बीच भारत की यात्रा की योजना बना रहे हैं, जिसके दौरान उनके सर्वोटेक की मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का दौरा करने की उम्मीद है। यह यात्रा कंपनी के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में उनकी हाल ही में हुई नियुक्ति से जुड़ी है, जिसने निवेशकों में नई आशावादिता को बढ़ावा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बार फिर शक के घेरे में अडानी ग्रुप! अमेरिका में चल रही जांच, क्रैश हो गए शेयर
ये भी पढ़ें:पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर

शेयरों में लगातार तेजी

सर्वोटेक रेन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले पांच दिन में 20% चढ़ गए हैं। महीनेभर में यह शेयर 11% और सालभर में 72% तक की तेजी दर्ज की गई है। पांच साल में यह शेयर 5500% से अधिक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 2.52 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 205.40 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 75.50 रुपये है। इसका मार्केट कैप 3,231.52 करोड़ रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,