share market today live 9 June nse bse sensex nifty top gainers losers Sensex Today: शेयर बाजार की बदली चाल, बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी, इंडिगो ने भरी उड़ान, Business Hindi News - Hindustan
More

Sensex Today: शेयर बाजार की बदली चाल, बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी, इंडिगो ने भरी उड़ान

Share Market Today 9 June घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ है। इंडिगो शेयरों में 4% की तेजी दर्ज की गई है। 

Tue, 9 June 2026 03:57 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Sensex Today: शेयर बाजार की बदली चाल, बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी, इंडिगो ने भरी उड़ान

Stock Market Closing Today: कल की गिरावट के बाद आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज उछाल दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 394 अंक या फिर 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73918.76 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन को 0.52 प्रतिशत या फिर 119.10 अंक की तेजी के साथ 23242.10 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई है। इंडिगो का शेयर 4 प्रतिशत, एसबीआई का स्टॉक 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयरों का दाम आज बढ़ा हुआ है।

Share Market Today Live 9 June 1:10 PM: सेंसेक्स और निफ्टी अभी हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 260 अंक ऊपर 73785 और निफ्टी 100 अंकों की तेजी के साथ 23223 पर पहुंच गया है। जियो फाइनेंस, स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी टॉप गेनर की लिस्ट में हैं।

Share Market Today Live 9 June 11:35 AM: कोरिया के बाजारों में रौनक रही। तीन दिन की गिरावट के बाद कोस्पी 8.2% तक उछल गया, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से 15% नीचे आ गया। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी 9.3% तक उछल गई, जबकि एसके हाइनिक्स इंक 15% से अधिक चढ़ गई।

Share Market Today Live 9 June 10:25 AM: मार्केट शुरुआती बढ़त काफी हद तक गंवा चुका है। गनीमत है कि सेंसेक्स और निफ्टी अभी हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 95 अंक ऊपर 73619 और निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 23161 पर है। एक समय निफ्टी 23259 और सेंसेक्स 74035 पर था।

Share Market Today Live 9 June 9:15 AM:काफी दिनों बाद शेयर मार्केट में रौनक लौटी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 511 अंकों की उछाल के साथ 74035 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी ने शतक के साथ मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 136 अंक ऊपर 23259 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Market Today Live 9 June 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार यानी आज कारोबार की शुरुआत सतर्क रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों के अनुसार बाजार फ्लैट या हल्की गिरावट के साथ खुल सकता है। सुबह करीब 6:58 बजे गिफ्ट निफ्टी 23,121.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 53 अंक नीचे है।

सोमवार को लाल हुआ था बाजार

सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली थी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की आशंका ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 719 अंक यानी 0.97% टूटकर 73,524 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 243 अंक यानी 1.04% गिरकर 23,123 के स्तर पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SpaceX IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह, भारतीय निवेशक कैसे लगा पाएंगे पैसा?

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट पर टेक मार्केट में रातोंरात बढ़त के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.1% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.27% बढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 3.31% की तेजी आई, जबकि कोस्डैक ने 4% की छलांग लगाई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिश्रित रूप से समाप्त हुआ, जिसमें शॉर्ट-कवरिंग के बीच चिप निर्माताओं में लाभ हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 80 अंक या 0.16% गिरकर 50,786 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 21 अंक या 0.30% बढ़कर 7,405 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 220 अंक या 0.86% बढ़कर 25,929 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल ₹7.50, सिलेंडर ₹1773 हुआ महंगा, घरेलू LPG और CNG के दाम भी बढ़े

अमेरिका-ईरान तनाव पर नजर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की निगाहें अमेरिका-ईरान और इजरायल से जुड़े घटनाक्रमों पर टिकी हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक ईरान और इजरायल ने हमले रोकने पर सहमति जताई है, हालांकि तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहे तो वह फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

कच्चे तेल में स्थिरता, लेकिन कीमतें ऊंची

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट क्रूड फिलहाल 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। हाल के दिनों में युद्ध की आशंकाओं के कारण तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था, जिससे भारत जैसे आयातक देशों पर दबाव बढ़ा है।

डॉलर मजबूत, रुपये पर दबाव

अमेरिकी डॉलर दो महीने के हाई के करीब बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास कारोबार कर रहा है। मजबूत डॉलर और ऊंचे तेल दाम रुपये पर दबाव बढ़ा सकते हैं, जिसका असर विदेशी निवेश और बाजार की धारणा पर भी पड़ सकता है।

सोना और चांदी लगातार कमजोर

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 0.2% फिसलकर 4,320 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी भी 0.6% गिरकर 67.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले दो दिन में 4 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन

India VIX में उछाल, बढ़ी बाजार की घबराहट

बाजार में डर और अनिश्चितता को मापने वाला India VIX 8% उछलकर 17 के करीब पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि VIX 18 के ऊपर निकलता है तो आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बाजार विशेषज्ञों ने आज के कारोबार के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों पर नजर रखने की सलाह दी है। इनमें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS), जम्मू एंड कश्मीर बैंक, टेक महिंद्रा, NTPC, नैटको फार्मा, पावर ग्रिड, सिंजीन इंटरनेशनल और फोर्टिस हेल्थकेयर शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,