Hexagon Nutrition IPO last day of subscription check GMP and other details here पहले दो दिन में 4 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP भी अच्छा, Business Hindi News - Hindustan
More

पहले दो दिन में 4 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP भी अच्छा

Hexagon Nutrition IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन आज है। आईपीओ को पहले दो दिन में 4 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है।  

Tue, 9 June 2026 08:06 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले दो दिन में 4 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP भी अच्छा

IPO News: आज मंगलवार को Hexagon Nutrition IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। कंपनी का आईपीओ 5 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुला था। निवेशकों के पास आज यानी 9 जून तक इनवेस्टमेंट का मौका था। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 42 रुपये से 45 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किए थे। अच्छी बात यह है कि शेयर बाजार में मचे उथल-पुथल के बीच यह आईपीओ ग्रे मार्केट में पॉजिटिव प्रदर्शन कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चर्चित रेलवे स्टॉक का बुरा दौर जारी, 2 साल के न्यूनतम स्तर पर शेयर

दो दिन में ही पूरा भर गया आईपीओ

यह आईपीओ पूरी तरह से भर गया है। पहले दो दिन में आईपीओ को 4.60 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 6.22 गुना, क्यूआईबी में 0.17 गुना और एनआईआई में 6.70 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

क्या है लॉट साइज

Hexagon Nutrition IPO का लॉट साइज 333 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14985 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। sNII को कम से कम 209790 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों को लेकर कोहराम जारी, आज 5% गिरा दाम

इस आईपीओ का साइज 138.87 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इ्श्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए मौजूदा निवेशक 3.09 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। यानी आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग कंपनी के लिए नहीं होगा। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए Hexagon Nutrition IPO 4 जून 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 41.66 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही होगा।

कितना है जीएमपी?

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 6.5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 12 रुपये प्रति शेयर रहा है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना धड़ाम, चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे आया, चेक करें आज का दाम

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी। यह एक Nutrition कंपनी है। मौजूदा समय में कंपनी के पास तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। एक नासिक, दूसरा चेन्नई में और तीसरा भी तमिलनाडु में ही है। कंपनी के उज्बेकिस्तान में एक इंटरनेशनल यूनिट भी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,