share market today 27 april may jump gift nifty climb over 185 pts Stock Market Today: शेयर मार्केट में लौटी बहार, सेंसेक्स 77300 के पार, सन फार्मा चमका, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: शेयर मार्केट में लौटी बहार, सेंसेक्स 77300 के पार, सन फार्मा चमका

Stock Market Today 27 April: अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील में 2 प्रतिशत से ऊपर की तेजी है। जबकि, ट्रेंट, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एक्सिस बैंक सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। निफ्टी 213 अंक ऊपर 24110 पर है।

Mon, 27 April 2026 09:15 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: शेयर मार्केट में लौटी बहार, सेंसेक्स 77300 के पार, सन फार्मा चमका

Stock Market Today live 27 April 1:50 PM: घरेलू शेयर मार्केट थोड़ी सी सुस्ती के बाद एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। सेंसेक्स 723 अंकों की उछाल के साथ 77387 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में सन फार्मा 7 पर्सेंट से ऊपर उछलकर 1738 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Today live 27 April 11:50 AM: घरेलू शेयर मार्केट बंपर उछाल के बाद थोड़ा कमजोर हो रहा है। सेंसेक्स 77341 के डेहाई को टच करने के बाद अब फिसल कर 77032 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 122 अंक ऊपर 24024 पर है। एक समय यह 24107 पर पहुंच गया था।

Stock Market Today live 27 April 10.00 AM: घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल है। सेंसेक्स 657 अंकों की बढ़त के साथ 77322 के लेवल पर पहुंच। जबकि, निफ्टी तेजी के दोहरे शतक के साथ 24100 के पार पहुंच गया है। एनएसई में 2545 स्टॉक्स हरे और केवल 442 लाल निशान पर है। 84 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई और 65 अपर सर्किट पर है।

Stock Market Today live 27 April 9:20 AM: घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के बीच सेंसेक्स 416 अंकों की बढ़त के साथ 77080 के लेवल पर पहुंच। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 118 अंक ऊपर 24016 पर पहुंचने में कामयाब रहा। सन फार्मा 4.57 प्रतिशत उछलकर 1694 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एलएंडटी में भी तेजी है।

Stock Market Today live 27 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट में काफी समय बाद बहार लौटी है। सोमवार 27 अप्रैल को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 191 अंकों की बढ़त के साथ 76856 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 23945 पर।

Stock Market Today live 27 April 7:50 AM: भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार यानी आज मजबूती के साथ शुरुआत हो सकती है। बीएसई और एनएसई निफ्टी के के ऊंचे खुलने की उम्मीद है। कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी टोटल गैस, एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज के शेयर फोकस में रहेंगे, क्योंकि कंपनियां आज चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट का नया फॉर्म नं. 128, जानें किसके लिए है जरूरी

ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे पॉजिटिव संकेत

एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में सोमवार को अच्छी बढ़त देखने को मिली। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए। निक्केई 225 0.53% बढ़ गया, जबकि कोस्पी 1% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने अच्छी शुरुआत का संकेत दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सन फार्मा 11.75 अरब डॉलर में खरीदेगी अमेरिकी कंपनी, आज शेयरों पर रखें नजर

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,108 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 185 अंक का प्रीमियम था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट में रिकॉर्ड तेजी

अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए। टेक शेयरों में खरीदारी से नैस्डैक और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। एसएंडपी 500 56.68 अंक या 0.80% बढ़कर 7,165.08 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 398.09 अंक या 1.63% बढ़कर 24,836.60 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल के दाम कहीं 100% बढ़े तो डीजल के 150% से अधिक उछले

रिलायंस के नतीजे: रिलायंस ने चौथी तिमाही में 12.6% मुनाफे में गिरावट दर्ज की, हालांकि रेवेन्यू में करीब 13% की बढ़त रही। कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

सेंसेक्स का पूर्वानुमान : सेंसेक्स ने साप्ताहिक चार्ट पर गिरावट वाला निशान बनाया है और डेली चार्ट पर उलटफेर के संकेत दिख रहे हैं। कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के अनुसार, 77,000 का स्तर अहम है। इसके नीचे जाने पर सेंसेक्स 76,000 (20 दिन का मूविंग एवरेज) तक फिसल सकता है। और गिरावट आई तो यह 75,700 से 75,500 के बीच जा सकता है। वहीं, 77,000 के ऊपर सेंसेक्स 78,000 से 78,200 तक उछल सकता है।

निफ्टी 50 का पूर्वानुमान : निफ्टी 50 ने साप्ताहिक चार्ट पर गिरावट वाला निशान बनाया है, जो ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली दिखाता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी कहते हैं कि डेली चार्ट पर रेड बेयरिश कैंडल बनने से गिरावट बढ़ सकती है। निफ्टी अब 23,500 के स्तर तक जा सकता है। तुरंत रेजिस्टेंट 24,100 पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर के रेट, बुकिंग और डिलीवरी को लेकर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स

बैंक निफ्टी का पूर्वानुमान : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह कहते हैं कि बैंक निफ्टी को 55,500-55,400 जोन में सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर यह 55,000 और फिर 54,500 तक गिर सकता है। ऊपर 56,500-56,600 जोन में रेजिस्टेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,