Share Market : शेयर बाजार आज फिर तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 479 अंक उछला
Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज सोमवार को भी जारी रहा है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी या फिर 479.95 अंक की उछाल के बाद 83,294.66 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.55 प्रतिशत या फिर 141.75 अंक की तेजी के साथ 25713 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज सोमवार को भी जारी रहा है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी या फिर 479.95 अंक की उछाल के बाद 83,294.66 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.55 प्रतिशत या फिर 141.75 अंक की तेजी के साथ 25713 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
2:00 PM Share Market Live Updates 23 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक भले ही बरकरार है, लेकिन यह शुरुआती बढ़त खो चुका है। सेंसेक्स 83486 के डे हाई से फिसलकर अब केवल 174 अंकों की तेजी के साथ 82988 पर आ गया है। दूसरी ओर निफ्टी 52 अंकों की तेजी के साथ 252623 के लेवल पर है। एक समय निफ्टी 25771 के डे हाई को टच कर चुका था
10:50 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: शेयर मार्केट की रफ्तार कम हो रही है। सेंसेक्स अब केवल 301 अंकों की उछाल के साथ 83116 पर है। दूसरी ओर निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 25656 के लेवल पर है। एक समय निफ्टी 25771 के डे हाई को टच कर चुका था जबकि, सेंसेक्स 83486 के लेवल को।
9:30 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक और बढ़ गई है। एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के दम पर सेंसेक्स 660 अंकों की उछाल के साथ 83474 पर पहुंच गया है। दूसरी एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी अब 25750 के लेवल पर पहुंच गया है।
9:24 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक और बढ़ गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 502 अंक ऊपर 83317 के लेवल पर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर हैं। जबकि, टॉप लूजर की लिस्ट में इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व हैं। दूसरी एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 167 अंकों की तेजी के साथ 25739 के लेवल पर पहुंच गया है।
9:17 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: शेयर मार्केट की शुरुआत आज शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 92 अंक ऊपर 82906 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ 25678 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 83144 के लेवल पर पहुंच गया।
7:17 AM Share Market Live Updates 23 Feb.: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद दुनिया भर के बाजारों में जोश देखा जा रहा है और इसका असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखने वाला है। उम्मीद है कि सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलने की पूरी उम्मीद है। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कई अहम टैरिफ को खारिज कर दिया था। हालांकि, ट्रंप ने पीछे हटने का मन नहीं दिखाया और एक नए कदम के तहत वैश्विक टैरिफ दर को बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसी फैसले के बाद पिछले हफ्ते एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और अमेरिकी शेयर बाजार भी चढ़ गए।
बीते शुक्रवार की बात करें तो भारतीय बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। सेंसेक्स 316 अंक की तेजी के साथ 82,814 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 116 अंक चढ़कर 25,571 के स्तर पर पहुंच गया।
एशिया से अमेरिका तक, सब मस्त
एशियन मार्केट
ट्रंप के टैरिफ वाले घटनाक्रम के बीच एशियाई बाजारों में उछाल देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.7% की छलांग लगाकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग के हैंग सेंग के फ्यूचर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। चीन और जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं, लेकिन निक्की के फ्यूचर में मजबूती है।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी भी 25,750 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 167 अंक ज्यादा है। यानी भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग होने के आसार काफी मजबूत हैं।
वॉल स्ट्रीट
अमेरिका की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर वहां भी खूब दिखा। डॉऊ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक सभी हरे निशान पर बंद हुए। खास बात यह रही कि एनवीडिया, एप्पल, मेटा और अमेजन जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी खासी तेजी रही।
टैरिफ को लेकर उठापटक जारी
आपको बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के उस बड़े टैरिफ प्लान को ही खारिज कर दिया था, जिसे वो लागू करना चाहते थे। लेकिन ट्रंप ने हार नहीं मानी और '1974 के व्यापार अधिनियम' की धारा 122 का सहारा लेते हुए एक नया एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर दिया। इसके तहत पहले 10% वैश्विक टैरिफ का ऐलान किया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर 15% कर दिया गया।
ईरान वार्ता से लेकर जीडीपी डेटा तक
इधर, अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु वार्ता को लेकर भी सकारात्मक खबर है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि राजनयिक समाधान की अच्छी संभावना है और वह जिनेवा में होने वाली वार्ता के लिए आशान्वित हैं।
वहीं, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों की बात करें तो चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ उम्मीद से कम रही, जबकि दिसंबर महीने में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा आए हैं।
भारत की बात करें तो रिजर्व बैंक (RBI) की हालिया मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के मिनट्स से पता चलता है कि मजबूत विकास दर और महंगाई काबू में होने के चलते पैनल ने फरवरी में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। RBI गवर्नर का मानना है कि मौजूदा नीतिगत दर अभी सही है।
डॉलर-सोना-तेल का हाल
टैरिफ वाले फैसले के बाद डॉलर में कमजोरी देखी गई। यूरो और ब्रिटिश पाउंड डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए। वहीं, ट्रंप के टैरिफ को लेकर अब भी बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ रुख किया, जिससे सोने की कीमतों में 0.7% का उछाल आया। चांदी भी 2% से ज्यादा चढ़ी। दूसरी तरफ, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान वार्ता के असर को समझने की कोशिश कर रहे हैं।




साइन इन