will gold silver rate rise again how far will prices go सोने-चांदी के दाम क्या फिर बढ़ने वाले हैं, अब कहां तक पहुंचेंगे भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने-चांदी के दाम क्या फिर बढ़ने वाले हैं, अब कहां तक पहुंचेंगे भाव

Gold Silver Rate: घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ₹1,75,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना बन सकती है। वहीं, जब ट्रेड टेंशन या जियो पॉलिटिकल रिस्क और बढ़ जाए तो चांदी में एक नई तेजी की लहर शुरू हो सकती है। ऐसे हालात में कीमतें ₹3,50,000 प्रति किलो तक भी पहुंच सकती हैं।

Mon, 23 Feb 2026 06:29 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने-चांदी के दाम क्या फिर बढ़ने वाले हैं, अब कहां तक पहुंचेंगे भाव

Gold Silver Rate: अमेरिकी टैरिफ के घटनाक्रम ने वैश्विक व्यापार में फिर अनिश्चितता बढ़ा दी है। वहीं, मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सैन्य गतिविधियां और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने घबराहट का माहौल बना रखा है। इसी वजह से इस हफ्ते सोना-चांदी में तेज उछाल की उम्मीद है।

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, "सोने ने सप्ताह मजबूती के साथ समाप्त किया और वैश्विक टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद 5,080 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जिसने अस्थिरता और सुरक्षित मांग को फिर से बढ़ा दिया। इस फैसले ने, बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के साथ मिलकर, भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को फिर से शामिल कर दिया, जिससे चांदी की रिकवरी को बढ़ावा मिला।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार की टॉप 5 बिजनेस लोन स्कीम, महिलाओं के लिए हैं खास

ब्रोकरेज ने कहा कि हालांकि डॉलर शुरुआत में कमजोर होकर 97.8 पर आ गया था, लेकिन ट्रंप द्वारा कार्यकारी आदेश के माध्यम से 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ की घोषणा और बाद में टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के बाद इसमें तेजी आई, जिससे निवेशक सतर्क रहे और बुलियन को समर्थन मिला। उन्होंने कहा, "मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, जिसमें ईरान के पास अमेरिकी सैन्य तैनाती शामिल है, से अतिरिक्त समर्थन मिला, जिससे बुलियन की अपील और बढ़ गई। चीनी नव वर्ष के बाद बढ़ी तरलता और सोलर एवं एल्यूमीनियम सेक्टर से मजबूत औद्योगिक मांग ने भी चांदी के प्रदर्शन को समर्थन दिया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड ट्रेडिंग आम लोगों के लिए होने जा रही आसान, क्या है NSE का प्लान

सोने कहां तक पहुंचेगा

घरेलू बाजार में यह लेवल लगभग ₹1,49,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास माना जा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में ऊपरी स्तर की बात करें तो 5,100 से 5,120 प्रति औंस का दायरा अहम है। भारतीय बाजार में यह दायरा करीब ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अगर सोना इन स्तरों के ऊपर टिकता है और मजबूती दिखाता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 5,350 तक जा सकता है। वहीं, घरेलू बाजार में कीमतें ₹1,75,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना बन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PF जमा न करने वाली कंपनियों की कड़ी निगरानी होगी, UP समेत इन राज्यों में शुरुआत

3.5 लाख तक फिर पहुंचेगी चांदी

चांदी फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। घरेलू बाजार में बंद भाव के आधार पर ₹2,25,000 प्रति किलो के आसपास मजबूत आधार दिख रहा है। ऊपरी स्तर की बात करें तो 86 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार में ₹2,75,000 से ₹2,78,000 प्रति किलो (मई कॉन्ट्रैक्ट) के स्तर अहम माने जा रहे हैं। अगर ये स्तर मजबूती से पार हो जाते हैं, खासकर जब व्यापारिक तनाव या भू-राजनीतिक जोखिम और बढ़ जाए तो चांदी में एक नई तेजी की लहर शुरू हो सकती है। ऐसे हालात में कीमतें ₹3,50,000 प्रति किलो तक भी पहुंच सकती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,