Stock Market Crash: शेयर बाजार की बत्ती गुल, सेंसेक्स 582 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद
Stock Market Today 30 April: अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज शेयर बाजार में गिरावट का माहौल देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी नीचे लुढ़क गए हैं।

Stock market closing today: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति आज गुरुवार को अच्छी नहीं रही। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 30 अप्रैल को 0.75 प्रतिशत या फिर 582.86 अंक की गिरावट के साथ 76913.50 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.74 प्रतिशत या फिर 180.10 अंक की गिरावट के साथ 23997.55 अंक पर बंद हुआ है।
आज गिरावट के माहौल में भी सनफार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ इटरनल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एलटी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
Stock Market Today live 30 April 1:31 PM: सेंसेक्स अब 603 अंकों की गिरावट के साथ 76,893 के लेवल पर आ गया है। इसने दिन के निचले स्तर 76258 से करीब 635 अंकों की रिकवरी की है। जबकि, निफ्टी दिन के निचले स्तर 23,796 स्तर से 23975 पर पहुंच गया है। इसमें 179 अंकों की रिकवरी है। हालांकि, दोनों इंडेक्स पिछले बंद की तुलना में काफी नीचे हैं।
Stock Market Today live 30 April 10:50 AM: सेंसेक्स 1174 अंकों की गिरावट के साथ 76322 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 357 अंकों का गोता लगकर साथ 23820 पर आ गया है। सेंसेक्स पर केवल बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के शेयर ही हरे निशान पर हैं। इटरनल सबसे अधिक 4.35 पर्सेंट टूटा है। इंडिगो में 3.68 पर्सेंट की गिरावट है। हिन्दुस्तान यूनीलीवर में 3.13 पर्सेंट का नुकसान है।
Stock Market Today live 30 April 10:11 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के तूफान के बीच सेंसेक्स-निफ्टी के पांव उखड़ गए हैं। सेंसेक्स 1043 अंकों की गिरावट के साथ 76453 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 344 अंकों का गोता लगकर साथ 23833 पर आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों को लगभग ₹9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग ₹469 लाख करोड़ से घटकर ₹460 लाख करोड़ रह गया। इस तूफान के बीच बजाज फाइनेंस के शेयर उड़ान भर रहा है। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 4.11% से अधिक बढ़कर ₹969.95 हो गई है।
Stock Market Today live 30 April 9:28 AM: सेंसेक्स 922 अंकों की गिरावट के साथ 76573 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 302 अंकों का गोता लगकर साथ 23875 पर आ गया है। एनएसई पर केवल 639 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। जबकि, 1986 लाल हैं।
Stock Market Today live 30 April 9:20 AM: शेयर मार्केट में एक बार फिर कोहराम मच गया है। सेंसेक्स 850 अंकों की गिरावट के साथ 76646 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 265 अंकों का गोता लगकर साथ 23914 पर है। दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.2% गिरकर 95.02 पर खुला।
Stock Market Today live 30 April 9:15 AM: शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लग रहा है। शुरुआत बेहद कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 482 अंकों की गिरावट के साथ 77014 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 180 अंकों के नुकसान के साथ 23996 पर खुला।
Stock Market Today live 30 April 8:20 AM: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में जारी गतिरोध और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के गुरुवार को कमजोरी के साथ खुलने के आसार हैं। ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों और ब्याज दरों पर सख्त रुख के चलते निवेशकों का मूड सतर्क बना हुआ है।
एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई और टॉपिक्स दोनों दबाव में रहे, जबकि कोस्पी में मामूली बढ़त और कोस्डैक में गिरावट रही। जापान का निक्केई 225 1.10% और टॉपिक्स 1.48% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.06% बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.25% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी करीब 67 अंकों की छूट पर कारोबार कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी बाजारों में फेड नीति और टेक कंपनियों के नतीजों के बाद मिला-जुला रुख रहा। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 280.12 अंक या 0.57% गिरकर 48,861.81 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 2.82 अंक या 0.04% गिरकर 7,135.98 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 9.44 अंक या 0.04% बढ़कर 24,673.24 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स, निफ्टी की कैसी रहेगी चाल, क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
सेंसेक्स आउटलुक: कोटक सिक्योरिटीज के हेड ऑफ इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान के मुताबिक सेंसेक्स को 77,800 या 50-दिवसीय सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) को पार करना जरूरी है। इसके बाद यह 78,100 और फिर 78,500-78,700 के स्तर तक जा सकता है। वहीं अगर सेंसेक्स 77,200 से नीचे आता है, तो बाजार का मूड नकारात्मक हो सकता है और यह 76,500-76,300 के रेंज में फिसल सकता है।
निफ्टी 50 का अनुमान: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के अनुसार, निफ्टी का रुख अब भी सकारात्मक है, लेकिन 24,400-24,500 के स्तर पर मजबूत प्रतिरोध आ रहा है। तत्काल सपोर्ट 24,000 के आसपास है। शेयर.मार्केट के मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन का कहना है कि 24,000 का स्तर अब एक प्रमुख आधार बन चुका है। यदि यह टूटता है, तो अगला बड़ा सपोर्ट 23,750 पर है। ऊपर की तरफ 24,400-24,500 के बीच सख्त सप्लाई जोन है। 24,800 के लक्ष्य के लिए इस स्तर से ऊपर बंद होना जरूरी है।
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, होर्मुज बना बड़ा फैक्टर
भू-राजनीतिक मोर्चे पर तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान पर दबाव तब तक जारी रहेगा, जब तक परमाणु समझौता नहीं होता। होर्मुज में जारी गतिरोध ने वैश्विक ऊर्जा संकट को और गहरा कर दिया है।
फेड का ‘हॉकिश’ रुख, ब्याज दरें स्थिर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बैठक में ब्याज दरों को 3.5%-3.75% पर स्थिर रखा है, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरार रखा है। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई को और बढ़ा सकती हैं।
कच्चे तेल में तेजी, बाजार पर दबाव
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल जारी है। ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि WTI भी 107 डॉलर के आसपास है। इससे महंगाई और कॉर्पोरेट मार्जिन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन