Shanti Educational Initiatives Share in focus after this news came out 1300% का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक बुधवार को फोकस में रहेगा, 1 महीने में 34% चढ़ा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

1300% का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक बुधवार को फोकस में रहेगा, 1 महीने में 34% चढ़ा शेयर

Multibagger Stock: बीते 5 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में Shanti Educational Initiatives के शेयरों का भाव 34 प्रतिशत चढ़ा है।

Tue, 3 March 2026 02:33 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
1300% का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक बुधवार को फोकस में रहेगा, 1 महीने में 34% चढ़ा शेयर

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक शांति एजुकेशनल (Shanti Educational Initiatives) के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी के शेयर फोकस में रहेने की वजह शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव, शांति लर्निंग इनिशिएटिव प्राइवेट लिमिटेड और GREW एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस कंपनी की वजह से बुधवार को कंपनी के शेयरों में काफी हलचल देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में हाहाकार, क्या करें SIP करने वाले निवेशक? 2 दिन में ₹11 लाख करोड़ साफ

कल भी दिखी तेजी कंपनी के शेयरों में तेजी

सोमवार को यह स्टॉक, शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच भी बढ़त के साथ कारोबार कर था। सोमवार को सेंसेक्स 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था। लेकिन शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव के शेयर 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 198.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

1 महीने में 34% उछला शेयर

बीते 5 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में Shanti Educational Initiatives के शेयरों का भाव 34 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले इन्वेस्टर्स को अबतक 149 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल नहीं, LPG की सप्लाई पर गहराया संकट; 50% बढ़ा गैस का रेट

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 236 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1301 प्रतिशत बढ़ा है।

10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2022 में हुआ था। कंपनी ने एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी ने डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव

प्रमोटर्स घटा रहे हैं हिस्सेदारी

दिसंबर तिमाही में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 52.24 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 47.76 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले सितंबर तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स के पास 62.36 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, तब पब्लिक के पास 37.64 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.47 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 35.54 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,