शेयर बाजार में हाहाकार, क्या करें SIP करने वाले निवेशक? 2 दिन में ₹11 लाख करोड़ साफ
बीते दो कारोबारी दिन में घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी इन दो दिनों में 2.5 प्रतिशत तक टूट गया है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह एक्सपर्ट्स शॉर्ट टर्म में बहुत बेहतर स्थिति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

बीते दो कारोबारी दिन में घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी इन दो दिनों में 2.5 प्रतिशत तक टूट गया है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह एक्सपर्ट्स शॉर्ट टर्म में बहुत बेहतर स्थिति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश कर गया था। इस दौरान सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 81000 के नीचे आकर बंद हुआ। यह पहली बार था जब सेंसेक्स इस महीने 81000 के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी में सोमवार को 300 अंक की गिरावट देखने को मिली। बता दें, महज दो कारोबारी दिन में 11 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूब गए हैं।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट का कहना है कि गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिली है। जोकि दर्शाता है कि सुरक्षित निवेश वाले इंस्ट्रमेंट्स की डिमांड बढ़ रही है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी शेयर बाजार में निवेशकों को सिरदर्द बढ़ा दिया है। इन सबके इतर एंथ्रोपिक के AI मॉडल की वजह से आईटी कंपनियों के शेयर पहले से ही दबाव में है।
हालांकि, जीडीपी और जीएसटी कलेक्शन के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि भारत की स्थिति अच्छी है। युद्ध समाप्त होने और एआई की तस्वीर साफ पर पर घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।
नहीं थम रही है विदेशी निवेशकों की बिकवाली
शुक्रवार को FII में 7536 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी। हालांकि, इसी दिन DIIs ने 12293 करोड़ रुपये की खरीद की थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा समय में निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि अपने निवेश के प्रति अनुशासित रहने की आवश्यकता है।
SIP निवेशक क्या करें?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि SIP करने वाले निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका है। आज का अनुशासन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने में मदद करेगा। हालांकि, शॉर्ट टर्म इंवेस्टर्स को सावधानी रखनी होगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन