Bharat Electronics Ltd changed record date for dividend navratna gives 3 times bonus share नवरत्न कंपनी ने डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव, 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

नवरत्न कंपनी ने डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव, 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने डिविडेंड देने के लिए तय किए गए रिकॉर्ड डेट में बदलाव कर दिया है। अब तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया है।

Tue, 3 March 2026 12:18 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरत्न कंपनी ने डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव, 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) के शेयरों की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली थी। यह सरकारी डिफेंस स्टॉक 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 453.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए तय किए गए रिकॉर्ड डेट में बदलाव कर दिया है। अब तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष के अंतरिम डिविडेंड के लिए तय रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया गया है। कंपनी ने 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पहले कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 5 मार्च 2026 तय किया था। बता दें, नवरत्न कंपनी एक शेयर पर 1.95 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल नहीं, LPG की सप्लाई पर गहराया संकट; 50% बढ़ा गैस का रेट

46वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी

बीईएल उन कंपनियों में से एक है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है। कंपनी ने 2025 में दो बार अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने दोनों बार मिलाकर एक शेयर पर 2.40 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:600% से अधिक का रिटर्न देने के बाद 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

पिछला एक साल बीईएल के शेयरहोल्डर्स के लिए शानदार रहा है। बीते 6 महीने में बीईएल के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 84 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीईएल का 52 वीक हाई 461.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 243.50 रुपये है। नवरत्न कंपनी का मार्केट कैप 3.31 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक दे रहा 5:7 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

दो साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 119 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 369 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 799 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

कंपनी ने दिया 3 बार बोनस शेयर

इस कंपनी ने निवेशकों को तीन बार बोनस शेयर दिया है। पहली कंपनी ने 2015 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर दो शेयर बोनस दिया गया था। दूसरी बार कंपनी ने 2017 में बोनस शेयर दिया था। तब 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर दिया गया था। 2022 में कंपनी ने एक शेयर दो शेयर बोनस शेयर दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,