Retail investors shareholding came down in these two tata group stock टाटा ग्रुप की इन दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी, आपका है किसी पर दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की इन दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी, आपका है किसी पर दांव?

Tata Group Stock: कंपनियों की दिसंबर शेयरहोल्डिंग अपडेट सामने आ चुका है। टाटा ग्रुप की दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने हिस्सेदारी घटाई है। इन दो कंपनियों में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि रिटेल निवेशकों ने कितनी हिस्सेदारी इन कंपनियों में घटाई है।

Sun, 15 Feb 2026 04:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की इन दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी, आपका है किसी पर दांव?

Tata Group Stock: कंपनियों की दिसंबर शेयरहोल्डिंग अपडेट सामने आ चुका है। टाटा ग्रुप की दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने हिस्सेदारी घटाई है। इन दो कंपनियों में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि रिटेल निवेशकों ने कितनी हिस्सेदारी इन कंपनियों में घटाई है।

1-टाटा पावर कंपनी लिमिटेड

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिटेल निवेशकों की इस कंपनी में सितंबर तिमाही तक 43.36 लाख संख्या था। जोकि दिसंबर 2025 के दौरान घटकर 41.78 लाख संख्या हो गई है। रिटेल निवेशकों की संख्या में एक तिमाही के दौरान 1.58 लाख की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, FPI ने डाले ₹19675 करोड़

शुक्रवार को टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1.64 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 374.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 7.59 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, यह सेंसेक्स इंडेक्स के 8.52 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार टाटा पावर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 46.86 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 53.14 प्रतिशत हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रहेगा जारी? IT कंपनियों पर रहेगी नजर

2- टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd)

इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर से दिसंबर तिमाही के बीच रिटेल निवेशकों की संख्या 1.46 लाख कम हो गई है। सितंबर 2025 तक टाटा स्टील में रिटेल निवेशकों की कुल संख्या 54.27 लाख थी। जोकि दिसंबर 2025 तक घटकर 52.81 लाख हो गई है।

शुक्रवार को टाटा स्टील लिमिटेड का शेयर बीएसई में 2.35 प्रतिशत की गिरावट के बाद 203.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में टाटा स्टील के शेयरों की कीमतों में 49 प्रतिशत की तेजी आई है। टाटा स्टील के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई 211.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 124.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.53 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का इंतजार?

सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.19 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 66.81 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,