shahrukh khan s manager pooja gurnani bought 3 flats in bandra price of 1 square foot is rs 84000 शाहरुख खान की मैनेजर पूजा गुरनानी ने बांद्रा में खरीदे 3 फ्लैट, 1 वर्ग फुट की कीमत ₹84,000, Business Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा गुरनानी ने बांद्रा में खरीदे 3 फ्लैट, 1 वर्ग फुट की कीमत ₹84,000

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा गुरनानी को भारत की हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी मैनेजरों में गिना जाता है। पूजा और उनकी फैमिली ने मुंबई के बांद्रा इलाके के कार्टर रोड पर तीन शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। तीनों फ्लैटों पर कुल स्टांप ड्यूटी ₹2.16 करोड़ से अधिक चुकाई गई।

Fri, 24 April 2026 12:02 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा गुरनानी ने बांद्रा में खरीदे 3 फ्लैट, 1 वर्ग फुट की कीमत ₹84,000

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लंबे समय से मैनेजर पूजा गुरनानी, उनके पति हितेश प्रकाश गुरनानी और पिता मोहन सियाराम दादलानी ने मुंबई के बांद्रा इलाके के कार्टर रोड पर तीन शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। CRE मैट्रिक्स ने रजिस्ट्री दफ्तर के दस्तावजों के हवाले से बताया कि इन तीनों फ्लैटों की कुल कीमत ₹38.21 करोड़ है। तीनों फ्लैट ‘वरुण’ बिल्डिंग में हैं और हर फ्लैट की कीमत ₹12.73 करोड़ है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा गुरनानी को भारत की हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी मैनेजरों में गिना जाता है।

ये तीनों सी फेस यानी इनका फ्रंट समुद्र की ओर वाले‘वरुण’ नामक बिल्डिंग में हैं, जिसे ट्राइक्शा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड डेवलप कर रहा है। हर अपार्टमेंट की कीमत ₹12.73 करोड़ रखी गई है। सभी फ्लैट 16वीं और 17वीं मंजिल पर स्थित हैं। इस डील में कुल छह कार पार्किंग एरिया भी शामिल हैं। फिलहाल इस बिल्डिंग में काम चल रहा है और दिसंबर 2028 तक इन फ्लैटों के मालिकाना हक मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPI से मिनटों में मिलेगा PF का पैसा, करोड़ों EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी अपडेट्स

हर फ्लैट की ये है खासियत

हर फ्लैट का कारपेट एरिया 1,511 वर्ग फुट है, जबकि बालकनी का क्षेत्रफल 81 वर्ग फुट है। हर फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग मिल रही हैं, यानी कुल छह पार्किंग। सभी तीन यूनिटों का रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2026 को हुआ, जिससे कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹38.21 करोड़ हो गई।

सरकार को ₹2.16 करोड़ से अधिक का मिला टैक्स

इस प्रीमियम डील ने राज्य के खजाने को भी बड़ी कमाई कराई है। तीनों फ्लैटों पर कुल स्टांप ड्यूटी ₹2.16 करोड़ से अधिक चुकाई गई। हर फ्लैट पर पर्सनल स्टांप ड्यूटी ₹63.6 लाख से ₹76.4 लाख के बीच रही। यह इस बात का संकेत है कि मुंबई में हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी डील राज्य के राजस्व में कितना बड़ा योगदान देती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी 100 अरब डॉलर क्लब में हुए शामिल, अंबानी रह गए काफी पीछे

₹84,000 प्रति वर्ग फुट पर पड़ी कीमत

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबरों के मुताबिक अगर कीमत को कारपेट एरिया के हिसाब से देखें तो ₹12.73 करोड़ के हिसाब से यह डील लगभग ₹84,000 प्रति वर्ग फुट पर बैठती है। यह दर बांद्रा के लग्जरी रेजिडेंशियल मार्केट के हाइएस्ट लेवल को दर्शाता है, खासकर कार्टर रोड जैसी जगह पर, जो समुद्र के नजारों, सीमित इन्वेंट्री और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स तथा सेलिब्रिटीज की उच्च मांग के लिए जाना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी

साल 2028 में मिलेगा कब्जा

इन फ्लैटों के कब्जे की तारीख 31 दिसंबर 2028 बताई गई है, यानी खरीदारों ने प्रीमियम प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म इन्वेस्ट किया है। यह निर्माणाधीन प्रॉपर्टी है, जिसे रि-डेवलपमेंट मॉडल के तहत बनाया जा रहा है। CRE मैट्रिक्स के अनुसार, डेवलपर ‘वरुण कंपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड’ से डेवलपमेंट के अधिकार हासिल करके पुरानी ‘वरुण’ इमारत को रि-डेवलप कर रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,