इस नए शेयर पर निवेशक फिदा, ब्रोकरेज ने कहा- 175 रुपये तक जाएगा भाव, खरीद लो
लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्रोवाइडर शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी थी। शैडोफैक्स की बात करें तो इस कंपनी को फ्लिपकार्ट, टीपीजी, एट रोड्स वेंचर्स, मिराए एसेट वेंचर्स और नोकिया ग्रोथ फंड्स जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

Shadowfax Technologies share price: लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्रोवाइडर शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी थी। इस बीच, शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ हाल ही में लॉन्च हुआ ओर शेयर की लिस्टिंग हुई।
शेयर का परफॉर्मेंस
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 124.15 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 4.33% बढ़कर बंद हुआ। इस शेयर का ट्रेडिंग रेंज 124.65 रुपये से 118.05 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 127.75 रुपये और लो 98.60 रुपये है। ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर का टारगेट प्राइस 175 रुपये तय किया है।
ब्रोकरेज ने क्या कहा?
ब्रोकरेज के मुताबिक भारत के एक्सप्रेस पार्सल सेगमेंट में हुए एकीकरण से शैडोफैक्स को काफी फायदा हुआ है। पिछले एक साल में यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी है और इसने सालाना आधार पर 1,000 बीपीएस से अधिक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।
हमारा अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक इसकी वॉल्यूम बाजार हिस्सेदारी लगभग 27-28% थी। हमारा मानना है कि शैडोफैक्स आगे के एकीकरण, ग्राहकों के विविधीकरण और पिन कोड विस्तार के चलते वित्त वर्ष 2026 के अंत से 2028 के अंत तक 27% की राजस्व सीएजीआर देने के लिए अच्छी स्थिति में है। एबिटा मार्जिन में वित्त वर्ष 2026 के अंत में 3.7% से वित्त वर्ष 2028 के अंत में 5.6% (वित्त वर्ष 2026 के अंत से 2028 के अंत तक 56% सीएजीआर) तक विस्तार होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि हम शैडोफैक्स पर 'खरीदें' रेटिंग और 175 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू करते हैं।
जनवरी में लॉन्च हुआ था आईपीओ
इसी साल जनवरी महीने में शैडोफैक्स का आईपीओ लॉन्च और लिस्ट हुआ था। आईपीओ शेयर अपने इश्यू प्राइस 124 रुपये के मुकाबले नौ प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ था। बीएसई में शेयर 8.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं, एनएसई पर शेयर ने 112.60 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो इश्यू प्राइस से 9.19 प्रतिशत कम है। बता दें कि शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 118-124 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर और 907.27 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थे। शैडोफैक्स की बात करें तो इस कंपनी को फ्लिपकार्ट, टीपीजी, एट रोड्स वेंचर्स, मिराए एसेट वेंचर्स और नोकिया ग्रोथ फंड्स जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।




साइन इन