Zuari agro settles case with sebi pays near 3 crore rs executives face trading ban share detail here शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी ने रिजल्ट में की थी गड़बड़ी, अब सेबी से सेटलमेंट, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी ने रिजल्ट में की थी गड़बड़ी, अब सेबी से सेटलमेंट

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी-जुआरी एग्रो केमिकल्स को लेकर एक बड़ा अपडेट है। SEBI के मुताबिक जुआरी एग्रो केमिकल्स ने वित्त वर्ष 2019-20 के वित्तीय परिणामों में नुकसान को कम करके दिखाया। कंपनी पर वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप है।

Thu, 5 March 2026 10:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी ने रिजल्ट में की थी गड़बड़ी, अब सेबी से सेटलमेंट

Zuari agro chemicals share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी-जुआरी एग्रो केमिकल्स को लेकर एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, कंपनी ने सेबी के साथ सेटलमेंट कर लिया है। इसके तहत कंपनी और अधिकारियों ने करीब 3 करोड़ रुपये चुकाए हैं। सेटलमेंट आदेश के अनुसार कंपनी और उसके चार वरिष्ठ अधिकारियों ने कुल ₹2.91 करोड़ का भुगतान किया है। यह भुगतान बिना किसी आरोप को स्वीकार या अस्वीकार किए किया गया है।

क्या है आरोप

SEBI के मुताबिक जुआरी एग्रो केमिकल्स ने वित्त वर्ष 2019-20 के वित्तीय परिणामों में नुकसान को कम करके दिखाया। कंपनी पर वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक कंपनी ने ₹117.79 करोड़ के निवेश हानि को सही वित्त वर्ष में दर्ज नहीं किया। आरोप है कि इस राशि को FY20 में दिखाने के बजाय FY19 के तुलनात्मक आंकड़ों में शामिल कर दिया गया, जिससे वास्तविक वित्तीय स्थिति को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन आ गए। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने कुछ कारोबार को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को स्लंप सेल के माध्यम से ट्रांसफर किया था। इस सौदे से कंपनी ने ₹698.97 करोड़ का असाधारण लाभ दिखाया। इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी की वास्तविक वित्तीय स्थिति को छिपाने की कोशिश की गई।

लिस्टिंग नियमों का उल्लंघन

सेबी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (PPL) के साथ लगभग ₹811.33 करोड़ के महत्वपूर्ण संबंधित पक्ष लेनदेन के लिए ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों से पहले से मंजूरी नहीं ली थी, जो कि लिस्टिंग नियमों का उल्लंघन है। सेटलमेंट की शर्तों के तहत कंपनी ने ₹1.19 करोड़ का भुगतान किया और तीन महीने तक स्वेच्छा से प्रतिभूति बाजार में ट्रेडिंग न करने पर सहमति दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब का म्यूचुअल फंड: ₹10000 के निवेश से बन गए 2 करोड़ रुपये, चेक करें डिटेल
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के तिमाही नतीजे और शेयर में हलचल पर उठे सवाल, सेबी को देना होगा जवाब
ये भी पढ़ें:₹6 वाले शेयर ने दिया 6400% का शानदार रिटर्न, एक लाख के बन गए ₹65 लाख

कंपनी के अधिकारी ने ₹73.12-₹73.12 लाख का भुगतान किया और चार महीने तक स्वैच्छिक ट्रेडिंग प्रतिबंध स्वीकार किया। वहीं, कंपनी के दो पूर्णकालिक निदेशक ₹12.67-₹12.67 लाख का भुगतान किया। SEBI ने यह कार्रवाई SEBI एक्ट, लिस्टिंग रेगुलेशंस और PFUTP नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर शुरू की थी। हालांकि सेटलमेंट फ्रेमवर्क के तहत मामले का निपटारा कर दिया गया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

जुआरी एग्रो के शेयर की बात करें तो यह गुरुवार को 210.75 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 213.80 रुपये तक पहुंच गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 394.65 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 166.40 रुपये है। अगस्त 2025 में शेयर ने अपने 52 हफ्ते के हाई को टच किया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,