Adani group stocks down on reports of Iranian LPG import from Mundra port एक बार फिर शक के घेरे में अडानी ग्रुप! अमेरिका में चल रही जांच, क्रैश हो गए शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

एक बार फिर शक के घेरे में अडानी ग्रुप! अमेरिका में चल रही जांच, क्रैश हो गए शेयर

Adani group stocks- अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अडानी पावर सहित अडानी समूह के शेयरों में मंगलवार को 1% से 2.5% तक की गिरावट आई।

Tue, 3 June 2025 10:32 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एक बार फिर शक के घेरे में अडानी ग्रुप! अमेरिका में चल रही जांच, क्रैश हो गए शेयर

Adani Group stocks: अडानी समूह के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अडानी पावर सहित अडानी समूह के शेयरों में मंगलवार को 1% से 2.5% तक की गिरावट आई। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट के एक दिन बाद आई है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि अडानी की कंपनियों ने अपने मुंद्रा बंदरगाह के जरिए भारत में ईरानी एलपीजी का आयात किया था या नहीं। हालांकि, अडानी समूह ने सोमवार को कहा था कि वह अपने किसी भी बंदरगाह पर ईरान या किसी ईरानी स्वामित्व वाले जहाज से आने वाले किसी भी कार्गो को नहीं संभालता है। समूह ने साथ ही कहा कि उसने ईरान पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध को जानबूझकर नहीं तोड़ा है। अडानी समूह ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी किसी भी यूनिट और ईरानी एलपीजी के बीच संबंधों की रिपोर्ट ‘निराधार और शरारती’ बताया।

किस शेयर में कितनी गिरावट

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत में 2.63% की गिरावट आई, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयर की कीमत में 2.72% की गिरावट आई। अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी पावर के शेयरों में 1% से 2% की गिरावट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पावर कंपनी के IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, खुलते ही निवेशकों ने लूट लिए शेयर
ये भी पढ़ें:अगर टैरिफ पॉलिसी को रोका तो आर्थिक बर्बादी के लिए रहे तैयार.... ट्रंप की चेतावनी

जानिए पूरा मामला

बता दें कि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिकी अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अदाणी समूह की कंपनियां गुजरात स्थित अपने मुंद्रा बंदरगाह के माध्यम से भारत में ईरानी एलपीजी का आयात करती हैं। इस पर अडानी समूह ने बताया, ‘‘अडानी समूह अपने किसी भी बंदरगाह पर ईरान से आने वाले किसी भी कार्गो को नहीं संभालता है। इसमें ईरान से आने वाली कोई भी खेप या ईरानी झंडे के नीचे चलने वाला कोई भी जहाज शामिल हैं।’’ अडानी समूह ने आगे कहा गया, ‘‘समूह किसी भी ऐसे जहाज को सुविधाएं नहीं देता है, जिसके मालिक ईरानी हों। हमारे सभी बंदरगाहों पर इस नीति का कड़ाई से पालन किया जाता है।’’ अमेरिका ने तेहरान के संदिग्ध परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरानी तेल या उत्पादों की खरीद पर प्रतिबंध लगाया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,