Sensex will touch 107000 in 2026 december right time to buy says Morgan Stanley 2026 के दिसंबर तक 107000 तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, खरीदने का सबसे बेहतर समय! इस नई रिपोर्ट में दावा, Business Hindi News - Hindustan
More

2026 के दिसंबर तक 107000 तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, खरीदने का सबसे बेहतर समय! इस नई रिपोर्ट में दावा

ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि दिसंबर 2026 के अंत तक शेयर बाजार 1,07,000 अंक तक पहुंच सकता है। Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में सेंसेक्स को “सोने के नजरिए सबसे सस्ता” बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केट का फंडामेंटल्स और पॉलिसी टेलविंड्स के साथ मेल नहीं खाता है।

Wed, 4 March 2026 04:22 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 के दिसंबर तक 107000 तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, खरीदने का सबसे बेहतर समय! इस नई रिपोर्ट में दावा

Sensex outlook: शेयर बाजार में लगातार आज चौथे कारोबारी दिन को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। लेकिन ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट से सभी को चौंका दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि दिसंबर 2026 के अंत तक शेयर बाजार 1,07,000 अंक तक पहुंच सकता है। Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में सेंसेक्स को “सोने के नजरिए सबसे सस्ता” बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केट का फंडामेंटल्स और पॉलिसी टेलविंड्स के साथ मेल नहीं खाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल में 3000% की तेजी, शराब बेचने वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह

क्या कुछ कहा है एक्सपर्ट्स ने?

Morgan Stanley से जुड़े रिधम देशाई ने कहा है कि मौजूदा दौर मार्केट और मैक्रो के बीच दरार को दर्शाता है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि Morgan Stanley ने इस भारतीय शेयर बाजार में दांव लगाने का सबसे बढ़िया समय बताया है।

रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि घरेलू शेयर बाजार मजबूत कमाई और मैक्रो आउटपरफॉर्मेंस के बावजूद इतिहास में अपने सबसे खराब 12 महीने के रिलेटिव परफॉर्मेंस के बीच में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि झटका अब बीत चुका है। मॉर्गन स्टेनले ने कहा है कि गोल्ड के मामले से देखा जाए तो सेंसेक्स अबतक का सबसे सस्ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कतर ने रोका प्रोडक्शन, रेंगने लगे आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयर

95000 का टारगेट सेट

हालिया गिरावट के बावजूद मॉर्गन स्टेनले भारतीय शेयर बाजार को लेकर काफी आशावादी है। दिसंबर 2026 के लिए सेंसेक्स ने 95000 का टारगेट सेट किया है। वहीं, अगर बाजार में बुल रन जारी रहा तो यह 107000 तक पहुंच सकता है। जोकि मौजूदा स्तर से 33 प्रतिशत अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,