Tilaknagar Industries share in focus experts says stock will rise 40 percent 6 साल में 3000% की तेजी, शराब बेचने वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह, जानें एक्सपर्ट क्यों ऐसा कहा, Business Hindi News - Hindustan
More

6 साल में 3000% की तेजी, शराब बेचने वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह, जानें एक्सपर्ट क्यों ऐसा कहा

Tilaknagar Industries: पिछले 6 साल में निवेशकों को मालामाल करने वाला स्टॉक तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर इस समय फोकस में हैं। इसके पीछे की वजह कंपनी में हो रहे बदलाव हैं। इस स्टॉक पर नजर रखने वाले ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि आने वाले 24 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में और तेजी देखने को मिलेगी।

Wed, 4 March 2026 01:41 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6 साल में 3000% की तेजी, शराब बेचने वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह, जानें एक्सपर्ट क्यों ऐसा कहा

Tilaknagar Industries Share price: पिछले 6 साल में निवेशकों को मालामाल करने वाला स्टॉक तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर इस समय फोकस में हैं। इसके पीछे की वजह कंपनी में हो रहे बदलाव हैं। इस स्टॉक पर नजर रखने वाले ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि आने वाले 24 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में और तेजी देखने को मिलेगी। बता दें, तिलकनगर इंडस्ट्रीज ह्लिस्की से ब्रांडी की तरफ बढ़ रहा है। इस बेवरेज प्रोडक्ट्स का अधिक डिमांड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से कराह रहा शेयर बाजार, गिरावट के पीछे 4 बड़ी वजह

क्या करती है कंपनी?

तिलकनगर इंडस्ट्रीज ब्रांडी, व्हीस्की, गिन, रम और वोडका का उत्पादन, ब्रांडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। कंपनी मौजूदा समय में थर्ड पार्टी बॉटलिंग यूनिट और अपनी यूनिट के दम पर दक्षिण भारत में अच्छी पकड़ रखती है।

कंपनी लक्जरी और सुपर प्रीमियम कैटगरी में भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए ऑर्गेनिक लॉन्च और रणनीतिक साझेदारी कंपनी जोर-शोर से कर रही है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस Ventura Securities ने का रेवन्यू 54.40 प्रतइशत, EBITDA 44 प्रतिशत और CAGR नेट प्रॉफिट 11.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ क्रमशः 5279 करोड़, 762 करोड़ रुपये और 315 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2028 में पहुंच सकता है।

आज कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह स्टॉक 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ दोपहर में 422.15 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कतर ने रोका प्रोडक्शन, रेंगने लगे आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयर

शेयरों में धुंआधार तेजी

तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को 5.57 प्रतिशत की गिरावट के बाद 428.65 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर अक्टूबर 2025 में 550 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च 2020 में तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 14.30 रुपये के लेवल पर था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 3000 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान कंपनी ने 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारी गिरावट के बीच दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, करीब 11% की तेजी

Ventura Securities ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए 598 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 24 महीने में कंपनी इस स्तर तक पहुंच जाएगी। जोकि मौजूदा स्तर से 40 प्रतिशत अधिक होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,