more than 6 companies stock falls upto 12 percent after qatar halted production of LNG कतर ने रोका प्रोडक्शन, रेंगने लगे आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयर, 12% तक लुढ़का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

कतर ने रोका प्रोडक्शन, रेंगने लगे आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयर, 12% तक लुढ़का दाम

पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, महानगर गैस डिस्ट्रीब्यूशन, इंद्रप्रस्थ गैस डिस्ट्रीब्यूशन और गुजरात गैस लिमिटेड के शेयरों में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Wed, 4 March 2026 11:37 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कतर ने रोका प्रोडक्शन, रेंगने लगे आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयर, 12% तक लुढ़का दाम

ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कई भारतीय कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, महानगर गैस डिस्ट्रीब्यूशन, इंद्रप्रस्थ गैस डिस्ट्रीब्यूशन और गुजरात गैस लिमिटेड के शेयरों में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों में भारी भरकम गिरावट के पीछे की वजह कतर एनर्जी की तरफ एलएनजी प्रोडक्शन पर लगाई गई है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते टकराव से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारी गिरावट के बीच दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, करीब 11% की तेजी

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कतर के द्वारा जितनी भी एलएनजी का एक्सपोर्ट होता है उसका रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही है। भारत का 50 प्रतिशत एलएनजी इसी रास्ते से आता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार भारत जितनी भी एलपीजी इंपोर्ट करता है सब इसी पतले रास्ते से देश में पहुंचते हैं। ऐसे में इस रास्ते पर उपजा कोई भी संकट सीधे-सीधे भारत की आपूर्ति पर असर डालता है।

क्या कुछ कहा है नोमुरा ने?

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कतर ने अपने सबसे बड़े एलएनजी प्रोडक्शन सेंटर Ras Laffan को बंद कर दिया है। इस सेंटर पर पिछले दिनों ड्रोन अटैक किया गया था। इस सेंटर की कुल क्षमता 77mtpa है। बता दें, पेट्रोनेट एलएनजी का मौजूदा समय में इस कंपनी के साथ 7.5mmtpa का कॉन्ट्रैक्ट है। यही वजहै कि पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों की कीमतों में 11.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद स्टॉक का भाव 273 रुपये तक आ गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध की ‘चपेट’ में आया यह धाकड़ स्टॉक, आज 7% गिरा दाम

6 प्रतिशत गिरा गेल इंडिया का शेयर

गेल इंडिया के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 6.08 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद गेल इंडिया का शेयर 155.05 रुपये के स्तर पर आ गया। इस कंपनी का 1mmtpa का कॉन्ट्रैक्ट कतर की कंपनी के साथ है।

इन कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट

गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का भी कतर एनर्जी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर 5.53 प्रतिशत गिरा है। जिसके बाद स्टॉक का भाव 282.95 रुपये के लेवल पर आ गया। बता दें, एमजीएल, गुजरात गैस और आईजीएल के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,