sanofi india announced dividend 48 rs per share record date and other detail here हर शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड, निवेशकों को बड़ा तोहफा देने वाली है यह कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

हर शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड, निवेशकों को बड़ा तोहफा देने वाली है यह कंपनी

स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने पिछले वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 48 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। यह भुगतान उन शेयरों पर आधारित है जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

Sat, 4 April 2026 01:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हर शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड, निवेशकों को बड़ा तोहफा देने वाली है यह कंपनी

बाजार में लिस्टेड कंपनी सानोफी इंडिया के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने पिछले वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 48 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। यह भुगतान उन शेयरों पर आधारित है जिनकी फेस वैल्यू (अंकित मूल्य) 10 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 22 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स और बेनिफिशियल ओनर्स के नाम पर भुगतान किया जाएगा। डिविडेंड पर इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के प्रावधानों के अनुसार लागू दरों पर टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) काटा जाएगा।

कंपनी ने शेयरधारकों से कहा है कि रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल 2026 से पहले अपना रेजिडेंशियल स्टेटस, वैलिड PAN, कैटेगरी, ईमेल और पूर्ण रेजिडेंशियल एड्रेस अपडेट कर लें ताकि डिविडेंड भुगतान में किसी तरह की दिक्कत ना हो। बता दें कि कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग बुधवार, 29 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता ने बिजनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को शेयर में होगी हलचल?

डिविडेंड का इतिहास

सानोफी इंडिया के डिविडेंड का इतिहास रहा है। कंपनी ने 7 नवंबर, 2025 को प्रति शेयर 75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड वितरित किया था। उससे पहले, निवेशकों को 25 अप्रैल, 2025 को 117 रुपये का अंतिम डिविडेंड मिला था, जो 3 मई 2024 को घोषित 117 रुपये के एक और फाइनल डिविडेंड के बराबर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹41 वाले शेयर में 47% से ज्यादा उछाल का अनुमान, 2 दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

डिविडेंड की घोषणा के साथ-साथ, कंपनी को हाल ही में केंद्र सरकार से दीपक अरोड़ा को तीन साल के कार्यकाल के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, बोर्ड ने सिराज अजमत चौधरी को पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी करने वालों की फेवरेट स्कीम…ज्यादा मुनाफा के लिए 5 तारीख तक कर लें ये काम

शेयर का परफॉर्मेंस

इस बीच, गुरुवार को सानोफी इंडिया के शेयर BSE पर 0.07% बढ़कर 3265 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। इसी मार्च में शेयर 3,151.05 रुपये के निचले स्तर तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस लिहाज से अब शेयर रिकवरी वाले मोड में है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 6,717.50 रुपये है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने ₹61.7 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि एक साल पहले यह ₹91.3 करोड़ था। इस लिहाज से प्रॉफिट में 32 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू ₹419.8 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹514.9 करोड़ था। कंपनी की कुल आय की बात करें तो दिसंबर तिमाही में ₹422.6 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले यह ₹520.8 करोड़ थी। वहीं, कुल खर्च की बात करें तो ₹339.6 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹406.6 करोड़ की तुलना में कम है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,