हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड, निवेशकों को बड़ा तोहफा दे रही यह कंपनी
सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए प्रति शेयर 75 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया। सनोफी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 50.11% की वार्षिक वृद्धि दर्ज

Sanofi consumer healthcare dividend: फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी- सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। इस खबर के बीच गुरुवार को कंपनी के शेयर पर निवेशक टूट पड़े।
डिविडेंड का ऐलान
सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए प्रति शेयर 75 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, वित्त वर्ष 2025 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 75 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि/बुक क्लोजर की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
सनोफी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 50.11% की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए ₹66.5 करोड़ का मुनाफा कमाया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने ₹44.3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। इस कंपनी का परिचालन राजस्व तिमाही के दौरान 47.04% की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹251 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में यह ₹170.7 करोड़ था।
सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर ने बताया कि घरेलू बिक्री में 23% की वृद्धि हुई, जिसका कारण वापस मंगाए गए उत्पादों को बाजार में दोबारा लॉन्च करना था। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि कम आधार के कारण निर्यात बिक्री में 9.3 गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2025 के पूरे वर्ष के लिए कंपनी ने ₹878.4 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि को दिखाता है।
क्या कहा कंपनी के अधिकारी ने?
सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक हिमांशु बख्शी ने कहा-हमारे घरेलू कारोबार ने लगातार दो तिमाहियों में स्वस्थ दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है, जिसे हमारे निर्यात बाजारों के मजबूत योगदान से बल मिला है। हम अपने ब्रांडों में निवेश करना जारी रखते हैं और सतत विकास के अगले चरण को प्राप्त करने के लिए मूलभूत सिद्धांतों को सुदृढ़ करने और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
कंपनी के बारे में
सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर की बात करें तो सनोफी इंडिया की कंज्यूमर हेल्थकेयर डिवीजन से डिमर्जर के बाद बनी स्वतंत्र कंपनी है। कंपनी के बोर्ड ने 10 मई 2023 को डी-मर्जर को मंजूरी दी थी और यह 1 जून 2024 से प्रभावी होकर पूरी तरह अलग ऑपरेशन में आ गई। कंपनी के प्रमुख ब्रांड्स में एलेग्रा (एलर्जी राहत), डेप्यूरा (विटामिन D सप्लीमेंट), एविल (एलर्जी/सर्दी) और कॉम्बिफ्लाम(दर्द-बुखार की दवा) शामिल हैं।




साइन इन