10% से ज्यादा टूट सकता है यह शेयर, एक्सपर्ट ने कहा-₹118 तक आएगा भाव, बेच डालो
बीते दिनों संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही के दौरान मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 1,561.56 करोड़ रुपये हो गया।

Samvardhana motherson international share target: वैसे तो गुरुवार को ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी- संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में तगड़ा उछाल आया लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट सतर्क नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। आइए डिटेल जान लेते हैं।
क्या है शेयर की डिटेल?
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर की वर्तमान कीमत 138 रुपये के स्तर पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर गुरुवार को 4 पर्सेंट तक चढ़ गया। एलारा कैपिटल ने शेयर में गिरावट की आशंका जाहिर की है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर 10 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 118 रुपये के स्तर पर आ सकता है।
ब्रोकरेज ने कहा कि मार्च तिमाही का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है और हमारे अनुमानों से बेहतर है। इसकी मुख्य वजह सभी सेगमेंट्स में मजबूत परफॉर्मेंस, फायदेमंद फॉरेक्स और कच्चे माल की कीमतों में महंगाई रही। हमारे हिसाब से, इन चीजों को हटा दें तो ग्लोबल PV वॉल्यूम के मुकाबले कंपनी की परफॉर्मेंस में बढ़त सिर्फ कम से लेकर मध्यम सिंगल-डिजिट में ही रही। EBITDA में पिछले साल के मुकाबले 43% की बढ़त हुई और मार्जिन 11% रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 136bps अधिक है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
बीते दिनों संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही के दौरान मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 1,561.56 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,072.27 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय 34,309.31 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 31,409.39 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 32,355.72 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 30,028.22 करोड़ रुपये था। कंपनी ने आगे बताया कि निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 25 पैसे का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में उसका मुनाफा 4,085.55 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 4,145.7 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की आय 1,26,103.67 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,13,662.57 करोड़ रुपये थी।




साइन इन