Page Industries result profit rises board declares fourth interim dividend of 150 rs per share check detail कभी ₹150 तो कभी ₹200…एक साल से बंपर डिविडेंड दे रही यह कंपनी, शेयर पर है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

कभी ₹150 तो कभी ₹200…एक साल से बंपर डिविडेंड दे रही यह कंपनी, शेयर पर है दांव?

पेज इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है। बीते एक साल की अवधि में कंपनी ने अपने निवेशकों को 600 रुपये से अधिक का डिविडेंड दे दिया है।

Thu, 21 May 2026 04:57 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कभी ₹150 तो कभी ₹200…एक साल से बंपर डिविडेंड दे रही यह कंपनी, शेयर पर है दांव?

Page Industries share: जॉकी ब्रांड की मालिक पेज इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है। इस बीच, गुरुवार को कंपनी के शेयर में 2 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में शेयर 38246.15 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 39568.90 रुपये से 37,681.40 रुपये के बीच रहा।

₹150 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी

पेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹150 के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मई तय की गई है। बीते एक साल की अवधि में कंपनी ने अपने निवेशकों को 600 रुपये से अधिक का डिविडेंड दे दिया है। आइए देखते हैं कि कब-कब कितने रुपये के डिविडेंड दिए गए।

11-02-2026: अंतरिम डिविडेंड 125 रुपये

19-11-2025: अंतरिम डिविडेंड 125 रुपये

13-08-2025: अंतरिम डिविडेंड 150 रुपये

21-05-2025: अंतरिम डिविडेंड 200 रुपये

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पेज इंडस्ट्रीज ने गुरुवार, 21 मई को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के लिए अपने मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह मुनाफा ₹179 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹164 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू जनवरी-मार्च की अवधि में पिछले साल की इसी अवधि के ₹1,098 करोड़ से 14% (YoY) बढ़कर ₹1,253 करोड़ हो गया। कंपनी की एबिटा से पहले की कमाई सालाना आधार पर 11% बढ़कर ₹261 करोड़ हो गई जबकि Q4 FY25 में यह ₹236 करोड़ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जियो IPO तक ईरान-अमेरिका जंग की आंच, बदल सकता है अंबानी की कंपनी का प्लान

हालांकि, इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 21.45% के मुकाबले घटकर 20.86% रह गया। वित्त वर्ष 2026 में पेज इंडस्ट्रीज ने ₹5,246.8 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जिसमें सालाना 6.3% की वृद्धि हुई। इसका एबिटा ₹1,152.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 8.5% अधिक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने एनर्जी फर्म में निवेश का किया ऐलान, ₹14 से कम का शेयर

क्या कहा मैनेजमेंट ने?

पेज इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर वीएस गणेश ने कहा- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह तिमाही हमारे लिए बहुत अच्छी रही, जिसमें रेवेन्यू और मुनाफा, दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सप्लाई का संकट झेल रहा भारत, क्या फिर से बढ़ेंगे सिलेंडर के दाम?

प्रोडक्ट के फीचर्स और पोर्टफोलियो को लगातार बेहतर बनाने पर हमारा ध्यान, साथ ही बेहतरीन कस्टमर अनुभव के हाई स्टैंडर्ड्स ने हमारी मार्केट में स्थिति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस तिमाही के दौरान सभी डिस्ट्रिब्यूशन चैनलों में मांग के उत्साहजनक रुझानों ने भी वॉल्यूम-आधारित रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी में मदद की। गणेश ने आगे कहा कि कंपनी अपनी ग्रोथ की रफ्तार को बनाए रखने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,