Sagility india share may rally above 30 percent says motilal oswal post strong q4 results target price is here ₹57 तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, शानदार नतीजे के बीच ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो, Business Hindi News - Hindustan
More

₹57 तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, शानदार नतीजे के बीच ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 41.2% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि इस कंपनी का शेयर ₹57 तक जा सकता है।

Wed, 13 May 2026 09:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹57 तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, शानदार नतीजे के बीच ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

Sagility india share: सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड (Sagility India Ltd) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 41.2% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह प्रॉफिट ₹257.7 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹182.5 करोड़ था। तिमाही नतीजे के बीच कंपनी के शेयर बुधवार को बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 43.08 रुपये पर रहा। हालांकि, शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।

कैसा रहा रेवेन्यू का हाल?

मार्च तिमाही के दौरान सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹1,340 करोड़ से बढ़कर ₹2,024.2 करोड़ हो गया, जिसमें साल-दर-साल 29% की वृद्धि हुई। वहीं, एबिटा पिछले वर्ष के ₹373 करोड़ से बढ़कर ₹484.5 करोड़ हो गया, जिसमें साल-दर-साल 30% की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एबिटा मार्जिन 24% पर स्थिर रहा। इस तिमाही में ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 25.8% रही। तिमाही के लिए एडजस्टेड एबिटा ₹503.6 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 20.6% अधिक है और EBITDA मार्जिन 24.9% रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटका! अमूल के बाद अब इस दूध कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतनी बढ़ जाएंगी कीमतें

सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.10 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस डिविडेंड का भुगतान कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि रिकॉर्ड तिथि और डिविडेंड पेमेंट की तारीख से जुड़ी विस्तृत जानकारी उचित समय पर जारी कर दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी छोड़ते ही बैंक खाते में आएंगे PF के पैसे, 7 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी
ये भी पढ़ें:DA बढ़ोतरी का आया नोटिफिकेशन, इन केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

बता दें कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के अंत तक कंपनी के पास 46,860 कर्मचारी थे और वह पांच देशों में स्थित 31 डिलीवरी केंद्रों के जरिए अपना संचालन कर रही थी।

शेयर का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि शेयर ₹57 तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह भी दी है। बता दें कि शेयर पिछले साल 57.90 रुपये के हाई तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, इस शेयर के 52 हफ्ते का लो 35.82 रुपये है।

शेयर बाजार का हाल

बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंक यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 75,191.57 अंक तक गया जबकि नीचे में 74,134.48 अंक तक आया। यानी कारोबार के दौरान इसमें 1,057.09 अंक की घट- बढ़ हुई। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 33.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,412.60 अंक पर बंद हुआ।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,