Mother Dairy hikes milk prices by Rs 2 per litre from 14 May 2026, check all details झटका! अमूल के बाद अब इस दूध कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतने रुपये बढ़ जाएगी कीमत, Business Hindi News - Hindustan
More

झटका! अमूल के बाद अब इस दूध कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतने रुपये बढ़ जाएगी कीमत

Mother Dairy Milk Price Hike; आम लोगों पर महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। 14 मई यानी कल से नई दरें लागू होंगी।

Wed, 13 May 2026 08:44 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
झटका! अमूल के बाद अब इस दूध कंपनी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतने रुपये बढ़ जाएगी कीमत

Mother Dairy Milk Price Hike; आम आदमी की रसोई के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने बुधवार को प्राइस हाइक की घोषणा की है। कंपनी 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है। इसके पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला दिल्ली-NCR समेत उन सभी क्षेत्रों में लागू होगा, जहां मदर डेयरी अपने दूध की आपूर्ति करती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने पर टैक्स बढ़ते ही रॉकेट बने ये गोल्ड स्टॉक्स, 11% की तेजी; आपका है दांव?

क्यों बढ़ी कीमतें?

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि लागत में निरंतर हो रही बढ़ोतरी (Rising Input Costs) के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत (Procurement Price) में लगभग 6% का इजाफा हुआ है। मदर डेयरी ने बताया कि हालांकि वह ग्राहकों पर बोझ कम करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसानों के कल्याण और परिचालन खर्चों के बीच संतुलन बनाने के लिए कीमतों में आंशिक बदलाव अब अनिवार्य हो गया है। कंपनी अपनी कुल कमाई का लगभग 75-80% हिस्सा सीधे किसानों को देती है।

अब क्या होंगी नई दरें? (Delhi-NCR में)

कल से दूध के विभिन्न वैरिएंट्स की कीमतें कुछ इस प्रकार होंगी।

फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk):- अब ₹70 के बजाय ₹72 प्रति लीटर मिलेगा।

टोन्ड दूध (Toned Milk - पैकेट):- इसकी कीमत ₹58 से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर हो जाएगी।

डबल टोन्ड दूध (Double Toned Milk):- अब यह ₹54 प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

गाय का दूध (Cow Milk):- इसकी कीमत ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है।

बल्क वेंडेड दूध (Toned - टोकन वाला):- अब ₹56 के बजाय ₹58 प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

मदर डेयरी का बढ़ता कारोबार

मदर डेयरी दिल्ली-NCR के बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी रखती है और रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने अपने टर्नओवर में 17% की शानदार वृद्धि दर्ज की और यह ₹20,300 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। दूध के अलावा, कंपनी 'धारा' (Dhara) ब्रांड के तहत खाने का तेल और 'सफल' (Safal) ब्रांड के तहत ताजे फल, सब्जियां और फ्रोजन उत्पाद बेचती है।

कंपनी का इतिहास

मदर डेयरी की स्थापना 1974 में हुई थी और यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी के पास वर्तमान में नौ दूध प्रसंस्करण संयंत्र (Processing Plants) और बागवानी प्रसंस्करण के लिए चार प्लांट हैं। खाद्य तेल के क्षेत्र में यह 16 संबद्ध प्लांट के माध्यम से काम करती है।

अमूल की कीमतों में भी इजाफा

अमूल ने आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। नई बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बराबर है, जो वर्तमान खाद्य मुद्रास्फीति दर से काफी कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने पर टैक्स बढ़ते ही रॉकेट बने ये गोल्ड स्टॉक्स, 11% की तेजी; आपका है दांव?

दूध की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी आम परिवारों के मासिक बजट को प्रभावित करेगी। इससे पहले दूध की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2025 में बदलाव किया गया था। अब देखना यह होगा कि मदर डेयरी और अमूल (Amul) के बाद अन्य डेयरी कंपनियां भी अपनी कीमतों में बढ़ोतरी करती हैं या नहीं?

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,