RVNL Share Price hit 52 week low lavel today stock falls more than 3 percent इस चर्चित रेलवे स्टॉक का बुरा दौर जारी, 2 साल के न्यूनतम स्तर पर शेयर, कब लौटेंगे अच्छे दिन?, Business Hindi News - Hindustan
More

इस चर्चित रेलवे स्टॉक का बुरा दौर जारी, 2 साल के न्यूनतम स्तर पर शेयर, कब लौटेंगे अच्छे दिन?

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक लो लेवल पर आ गया। 

Mon, 8 June 2026 04:06 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस चर्चित रेलवे स्टॉक का बुरा दौर जारी, 2 साल के न्यूनतम स्तर पर शेयर, कब लौटेंगे अच्छे दिन?

RVNL Share Price: एक समय था जब शेयर बाजारों में रेल विकास निगम लिमिटेड के स्टॉक्स की धूम थी। लेकिन बीते दो साल से कंपनी के शेयर लगातार संघर्ष ही कर रहे हैं। 2026 का साल निवेशकों के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। आज सोमवार को आरवीएनएल के शेयर 2 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। बता दें, आज सोमवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 231.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 227.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 2 बार बढ़ी हैं कीमतें

तिमाही नतीजों के बाद से बुरा हाल

कंपनी ने जब से मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। उसके बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब स्टॉक संघर्ष ना किया हो। हर दिन आरवीएनएल के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कंपनी के रिजल्ट की बात करें तो मार्च तिमाही में ऑपरेशनल रेवन्यू 6696 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 6427 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 4.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड की कुल कमाई 6780.90 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों को लेकर कोहराम जारी, आज 5% गिरा दाम

नेट प्रॉफिट में कंपनी को भारी धक्का लगा है। शुद्ध लाभ 187 करोड़ रुपये मार्च तिमाही में रहा है। जोकि सालाना आधार पर 59 प्रतिशत गिरा है। एक वित्त वर्ष पहले इसी मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 455.40 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर भी रेल विकास निगम लिमिटेड का प्रदर्शन नीचे आया है। दिसंबर तिमाही में दिग्गज रेलवे कंपनी का प्रॉफिट 324.10 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा है

तीन महीने में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में इस रेलवे स्टॉक का काम दाम 24 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में आरवीएनएल के शेयरों का भाव 46 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीते दो साल में रेलवे कंपनी के शेयरों का भाव 39 प्रतिशत नीचे आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट

हालियां सालों में हुई गिरावट के बाद भी तीन साल पहले इस रेलवे स्टॉक को पोर्टफोलियो में रखने वाले निवेशकों को अबतक 81 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 624 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,