Reliance infra Share price jumped 33 percent in 6 days stock hit upper circuit todat अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 6 दिन में 33% की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 6 दिन में 33% की तेजी

Reliance infra Share price: रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। 6 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 8 June 2026 01:24 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 6 दिन में 33% की तेजी

Reliance infra Share price: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज भी देखने को मिली है। आज सोमवार को रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल इस कंपनी के शेयरों में दर्ज की गई है। बीएसई में यह स्टॉक 84.99 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 85.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, पिछले 6 कारोबारी दिनों के दौरान इस स्टॉक की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना धड़ाम, चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे आया, चेक करें आज का दाम

रिलायंस इंफ्रा ने सेबी से की बड़ी अपील

मौजूदा समय में कंपनी पर ट्रेडिंग से जुड़े प्रतिबंध लगे हुए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सेबी और बीएसई को जमा किए अपने औपचारिक स्टेटमेंट में कहा है कि शेयरों पर लगाए गए ASM पर फिर से पुनर्विचार किया जाए। इस एक्शन की वजह से कंपनी के शेयरों पर ट्रेडिंग से जुड़ा प्रतिबंध लगा है।

कंपनी ने कहा है कि इस फैसले की वजह से 7 लाख पब्लिक शेयरहोल्डर्स का हित प्रभावित हो रहा है। मौजूदा फ्रेमवर्क के अनुसार हफ्ते में सिर्फ एक बार ही ट्रे़डिंग की अनुमति है। जिसमें भी 5 प्रतिशत का कम प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध मजबूत बिजनेस फंडामेंटल, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस या लॉन्ग टर्म वैल्यू नहीं क्रिएट करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा किया डबल, कंपनी के पास 2400 करोड़ रुपये से अधिक का काम

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

मौजदा परिस्थितियों में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस इंफ्रा के शेयरों को 89 रुपये के स्तर पर रुकावट का सामना करना पड़ेगा। अगर यह उछाल जारी रहा तो स्टॉक इस स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में कंपनी के शेयर 77 रुपये के स्तर तक आ सकते हैं।

शेयरों का प्रदर्शन ओवर आल कैसा?

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, तीन महीने में यह स्टॉक 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 41 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 1 साल में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों का दाम 76 प्रतिशत गिरा है। बता दें, सेंसेक्स इस दौरान 10 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में गिरावट के विपरीत 9% चढ़ा यह इंफ्रा स्टॉक, निवेशक गदगद

दो साल में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों का भाव 48 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 11.98 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,