rush to buy gold jewellery sales increased by 15 to 20 after PM s appeal people are shopping for december wedding गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, पीएम की अपील के बाद भी 15-20% बढ़ी सेल, दिसंबर की शादी के लिए अभी से कर रहे खरीदारी, Business Hindi News - Hindustan
More

गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, पीएम की अपील के बाद भी 15-20% बढ़ी सेल, दिसंबर की शादी के लिए अभी से कर रहे खरीदारी

बड़े ज्वैलरी स्टोर्स में रोजाना करीब 25 लाख रुपये की सेल हो रही है, जबकि मझोले कारोबारियों के यहां 15 से 18 लाख रुपये की सेल हो रही है। यह तेजी पीएम की अपील के बाद बढ़ी अफवाहों और नीति बदलने की आशंका के कारण आई है।

Wed, 13 May 2026 07:47 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, पीएम की अपील के बाद भी 15-20% बढ़ी सेल, दिसंबर की शादी के लिए अभी से कर रहे खरीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद पूरे भारत में शादी के गहनों की खरीदारी में उछाल आ गया है। लोगों को डर है कि सरकार सोने पर बैन लगा सकती है या जीएसटी बढ़ा सकती है। इस वजह से 'पैनिक बाइंग' तेज हो गई है। बता दें सरकार ने मंगलवार रात को ही इंपोर्ट डयूटी बढ़ा दी है।

बता दें मंगलवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी 151632 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138895 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट 113724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे।

द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ज्वैलर्स कह रहे हैं कि जून से मध्य दिसंबर तक चलने वाली शादियों के सीजन से पहले ग्राहक पहले ही जेवर खरीदने में जुट गए हैं। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया , "पिछले दो दिनों में ब्राइडल ज्वैलरी की बिक्री 15-20% बढ़ गई है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी होगा और महंगा! सरकार ने रातोंरात बढ़ा दी इंपोर्ट ड्यूटी

बड़े ज्वैलरी स्टोर्स में रोजाना करीब 25 लाख रुपये की बिक्री हो रही है, जबकि मझोले कारोबारियों के यहां 15 से 18 लाख रुपये की सेल हो रही है। यह तेजी पीएम की अपील के बाद बढ़ी अफवाहों और नीति बदलने की आशंका के कारण आई है।

लोग दिसंबर की शादी के लिए भी कर रहे खरीदारी

यह होड़ सिर्फ चल रहे सीजन तक सीमित नहीं है। जॉय अलुक्कास के एमडी वर्गीस अलुक्कास के अनुसार, कई लोग नवंबर-दिसंबर की शादियों के लिए भी अभी से जेवर खरीद रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं सरकार सोने की खरीदारी पर पूरी तरह से रोक न लगा दे। मुंबई के प्रसिद्ध जेवर बाजार झावेरी बाजार में पिछले दो दिनों में करीब 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां तो तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार को बड़ा झटका

क्या कहते हैं उद्योग के लोग?

इंडस्ट्री का कहना है कि करीब 60% खरीदारी आने वाले शादी के सीजन के लिए है, बाकी सर्दियों के कार्यक्रमों के लिए। साउथ इंडिया में भी भारी ब्राइडल जूलरी की डिमांड बढ़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा, "बाजार में पैनिक बाइंग चल रही है। भारतीय संस्कृति में सोना इमोशन से जुड़ा है। लोग बिना किसी बात के डरे हुए हैं कि कहीं कैश पर रोक या ड्यूटी न बढ़ जाए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: क्या आज फिर 13 मई को जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

ज्वैलर्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की है। उनका कहना है कि घरों में बेकार पड़े सोने को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाकर आयात पर निर्भरता कम की जा सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,