Rules Change From 1 April 2026 lpg tax tds to pan card CNG PNG atm railway ticket cancel rules going to change LPG, टैक्स से पैन कार्ड, ATM और रेलेव टिकट रिफंड तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे 10 नियम, यहां करें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG, टैक्स से पैन कार्ड, ATM और रेलेव टिकट रिफंड तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे 10 नियम, यहां करें चेक

Rules Change From 1 April 2026: नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर से लेकर पैन कार्ड तक आइए जानते हैं क्या कुछ चेंज हो रहा है। 

Sun, 29 March 2026 03:08 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
LPG, टैक्स से पैन कार्ड, ATM और रेलेव टिकट रिफंड तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे 10 नियम, यहां करें चेक

Rules Change From 1 April 2026: 1 अप्रैल 2026 को कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सीधा असर हमारे आपके जीवन पर पड़ेगा। एलपीजी के रेट से लेकर इनकम टैक्स के नियमों तक आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से क्या कुछ बदल जाएगा?

1-न्यू इनकम टैक्स लॉ

इनकम टैक्स एक्ट 2025 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। यह इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा। नए एक्ट में ‘एसेसमेंट ईयर’, ‘प्रीवियस ईयर’ जैसे कंफ्यूज करने वाले शब्दों को टैक्स ईयर ही कहा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेगा यह पेनी स्टॉक, कंपनी के बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

2-टैक्स में मिलेगी अधिक छूट

न्यू टैक्स रिजीम की वजह से 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। सेक्शन 87 A में किए गए बढ़ाए गए छूट की सीमा की वजह से टैक्सपेयर्स को न्यू टैक्स रिजीम में यह फायदा होगा।

3- टीडीएस फॉर्म में बदलाव

1 अप्रैल 2026 से फॉर्म 16 और फॉर्म 16 A की जगह फॉर्म 130 और फॉर्म 131 ले लेगा। इस बदलाव के पीछे की वजह से टैक्सपेयर्स को अधिक सुविधा देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की इस सरकारी कंपनी का आएगा IPO, अधिकारी ने किया कंफर्म

4- पैन कार्ड का नियम हुआ कठिन

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना इतना आसान नहीं रह जाएगा। अभी तक पैन कार्ड के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही जरूरी होता है। लेकिन 1 अप्रैल से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए 10वीं की मार्कशीट और पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट भी जरूरी हो जाएंगे।

5- LPG की कीमतों पर फैसला

1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से एलपीजी की सप्लाई बाधित हुई है। अब देखना है कि मार्च की तरह अप्रैल में भी कीमतों में कोई इजाफा होगा या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर लें अपने शहर का रेट

6- CNG, PNG, ATF प्राइस

अप्रैल के पहले दिन सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है। अगर कोई चेंज होता है तो इसका सीधा असर आपकी-हमारी जेब पर पड़ेगा।

7- ATM से निकासी के नियम

एचडीएफसी बैंक 1 अप्रैल से यूपीआई एटीएम से निकासी की लिमिट में बदलाव करने जा रहा है। अगर आप महीने में 5 ट्रांजैक्शन से अधिक करेंगे तब की स्थिति में हर एक ट्रांजैक्शन पर आपको 23 रुपये का भुगतान करना होगा।

बंधन बैंक ने मेट्रो शहरों में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट को 5 से घटाकर 3 कर दिया है। अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर बैंक आपसे 23 रुपये लेगा। अगर कम बैलेंस की वजह से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तब की स्थिति में आपसे बैंक 25 रुपये वसूलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता का होगा 5 लिस्टेड कंपनियों में बंटवारा, अनिल अग्रवाल ने बताई टाइमलाइन

8-विथड्रॉल लिमिट को बैंक ने घटाया

पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ सिलेक्टेड डेबिट कार्ड की विथड्रॉल लिमिट को 75000 रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दिया है। यह नियम में 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।

9- टिकट कैसिंल रिफंड के नियमों में बदलाव

अगर आप किसी ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करते हैं तब की स्थिति में आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह टाइमलाइन 4 घंटे की थी।

10- क्या है रेलवे का नया रिफंड स्ट्रक्चर

1-ट्रेन के प्रस्थान होने से 8 से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।

2- अगर कोई टिकट 24 घंटे से 72 घंटे में टिकट कैंसिल होता है तब की स्थिति में 25 प्रतिशत कटौती होगी।

3- ट्रेन के प्रस्थान होने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर अधिकतम पैसा रिफंड हो जाएगा। ध्यान रखें इस स्थिति में भी पूरा पैसा रिफंड नहीं होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,