penny Stock Golden Legand Leasing share in focus on monday after board decide Penny Stock: सोमवार को फोकस में रहेगा यह पेनी स्टॉक, कंपनी के बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, शेयरों का भाव 10 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

Penny Stock: सोमवार को फोकस में रहेगा यह पेनी स्टॉक, कंपनी के बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, शेयरों का भाव 10 रुपये से कम

पेनी स्टॉक Golden Legand Leasing के शेयर सोमवार को निवेशकों के फोकस में रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस पेनी स्टॉक का भाव 10 रुपये से कम का है। 

Sun, 29 March 2026 01:46 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
Penny Stock: सोमवार को फोकस में रहेगा यह पेनी स्टॉक, कंपनी के बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, शेयरों का भाव 10 रुपये से कम

Penny Stock: 10 रुपये से कम की कीमत वाले पेनी स्टॉक गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस (Golden Legand Leasing and Finance) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इसके पीछे की वजह एक फैसला है। कंपनी के बोर्ड ने कंवर्टिबल वारेंट्स के अलॉटमेंट का अप्रवूल दे दिया है। बता दें, शुक्रवार यह पेनी स्टॉक 7.60 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 8.78 रुपये के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की इस सरकारी कंपनी का आएगा IPO, अधिकारी ने किया कंफर्म

क्या हैं डीटेल्स?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ने 66351000 कंवर्टिबल वारेंट्स को नॉन प्रमोटर कैटगरी के व्यक्तियों को अलॉट कर दिया है। इस वारेंट के अलॉटमेंट से कंपनी को 214977240 रुपये मिले हैं।

कितने रुपये में अलॉट किया गया शेयर

कंवर्टिबल वारेंट्स जिन्हें जारी किया गया है उन्हें एक शेयर पर एक शेयर सब्सक्राइब करने का अधिकार देता है। ये वारेंट्स 12.96 रुपये प्रति शेयर पर अलॉट किए गए हैं। हर एक वारेंट्स को 2.96 रुपये प्रति प्रीमियम पर अलॉट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर लें अपने शहर का रेट

कुल 23 नॉन प्रमोटर्स को यह कंवर्टिबल वारेंट्स अलॉट हुए हैं। जिसमें सबसे अधिक Spunwell Technology Private Limited को मिला है। उन्हें 34506000 रुपये में 10650000 वारेंट्स अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा Mariango Trading Private Limited को 35,00,000 वारेंट्स और Ultimate Annex Trading Private Limited को 30,70,000 वारेंट्स अलॉट किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता का होगा 5 लिस्टेड कंपनियों में बंटवारा, अनिल अग्रवाल ने बताई टाइमलाइन

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक स्टॉक का भाव 23.12 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी एक साल में स्टॉक का भाव 11.85 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 16.38 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 7.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 16.86 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,